फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One km distance covered in half an hour

आधे घंटे में तय हो रही एक किलोमीटर दूरी

Fri, 07 Feb 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
One km distance covered in half an hour
शहर में रुड़की रोड के नावल्टी चौक पर लगे जाम में फंसे वाहन और राहगीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर डिवाइडर का निर्माण होने के बाद हालात सुधरने के बजाय और ज्यादा बिगड़ गए हैं। जिला अस्पताल से मीनाक्षी चौक तक की करीब एक किमी की दूरी तय करने में वाहन चालकों को आधे घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा है। उन्हें चार चौराहों पर पांच से दस मिनट तक रुकना और जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

रुड़की रोड पर नगर पालिका ने डिवाइडर का निर्माण कराया है। अहिल्या बाई चौक और नावल्टी चौक चारों ओर से ट्रैफिक का आवागमन है। शहर में बड़े वाहनों की तो एंट्री बंद रहती है लेकिन दुपहिया एवं छोटे चार पहिया वाहनों की भीड़ खूब है। नॉवल्टी चौक पर बैरियर हटा देने से रुड़की रोड के साथ ही बकरा मार्केट एवं अंसारी रोड पर जाम लगा रहता है। अहिल्या बाई होल्कर चौक तक वाहनों की कतार लग जाती है। उधर अहिल्या बाई चौक पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के दौरान घास मंडी, कच्ची सड़क, जिला अस्पताल के पास तक जाम लग जाता है। शिव चौक पर वन-वे व्यवस्था के कारण यहां से गुजरने में नागरिकों को दिक्कतें होती हैं। मीनाक्षी चौक पर भी लोगों को जाम से जूझना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed