फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One killed, two injured

कार खाई में पलटी, एक की मौत, दो घायल  

Wed, 01 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 01 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
One killed, two injured
हादसे के बाद खेत में गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
मीरापुर मार्ग पर नील गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा पलटी। जिसमें सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों घायलों को मामूली चोटें आई हैं। 
विज्ञापन


मेरठ बहसूमा के गांव तजपुरा निवासी 23 वर्षीय सोनू पुत्र भालू अपने परिवार के साथ मंगलवार को गांव शाहपुर में अपनी बुआ संजो पत्नी बिजेंद्र के यहां भात देने के लिए आया था। शाम के समय सोनू अपनी बुआ के लड़के अर्जुन और मनोज के साथ इंडिगो कार से जानसठ के गांव बसायच में मनोज की बहन के यहां मिलने के लिए गए थे। ये तीनों बसायच से लौट रहे थे। कार को मनोज चला रहा था।
विज्ञापन


मीरपुर रोड पर गांव रसूलपुर के पास अचानक जंगल से निकल कर नील गाय सड़क पर कार के सामने आ गई। नील गाय को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे कई पलटें खाती हुई खाई में जा गिरी। कार खाई में पलटने से सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज और अर्जुन घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बमुश्किल कार से बाहर निकाला और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने घायलों को उपचार किया। इन दोनों को मामूली चोटें आई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। सोनू की मौत से बुआ के घर शादी समारोह की खुशियां गम में बदल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed