{"_id":"61865bddf13a9e483d17704c","slug":"one-died-in-after-a-blast-in-crackers-factory-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा : मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा : मुजफ्फरनगर में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, एक युवक की मौत
Sat, 06 Nov 2021 04:11 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 06 Nov 2021 04:11 PM IST
विज्ञापन
muzaqffarnagar police
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना क्षेत्र की उमरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्टरी के शटर पर वेल्डिंग के दौरान विस्फोटा हो गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाहपुर निवासी चांद मोहम्मद और शान मोहम्मद की उमरपुर के नजदीक पटाखा फैक्टरी है। दिवाली की रात फैक्टरी में बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया था। शनिवार को फैक्टरी मालिक वेल्डर शहजाद को बुलाकर वेल्डिंग करा रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान फैक्टरी मालिक के परिवार का 19 साल का युवक आजम भी मौके पर खड़ा था। वेल्डिंग मशीन से निकली चिंगारी से पटाखों ने आग पकड़ ली। मशीन में भी धमाके से फट गई। हादसे में आजम और शहजाद झुलस गए। परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां आजम की मौत हो गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन