{"_id":"5fd7afc98ebc3e3d38107910","slug":"one-day-s-salary-will-be-deducted-for-six-absentee-workers-muzaffarnagar-news-mrt515611857","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह अनुपस्थित कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह अनुपस्थित कर्मियों का कटेगा एक दिन का वेतन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगर पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने सुबह दस बजे कार्यालय पहुंचकर सवा दस बजे तक अफसरों और कर्मचारियों की हाजिरी देखी। अनुपस्थित छह कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
चेयरपर्सन ने अधिशासी अधिकारी आईएएस अमृतपाल कौर के साथ सभी अनुभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह कर्मचारी गैरहाजिर मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। चेयरपर्सन ने निरीक्षण के दौरान राजस्व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। सिक्मी प्रकरण में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द फाइलें तैयार कराने के निर्देश दिए गए। लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरे करने के लिए कहा गया। निर्माण विभाग के संबंधित लोगों को निर्देश किया गया 14वें वित्त के कार्य जल्द से जल्द कराए जाएं, ताकि पैसा लैप्स ना हो जाए। बचे हुए टेंडर तत्काल करने के निर्देश दिए गए। संबंधित जेई को मौके पर जाकर हो रहे कार्यों का निरीक्षण करने को कहा गया। चेयरपर्सन ने कहा कि शहर की जनता को हमसे बहुत आशाएं हैं और हम उनको पूरा करने का प्रयास भी कर रहे हैं। इस कार्य में पालिका कर्मियों का अधिक सहयोग चाहिए। हम मिलजुल कर शहर का और अच्छा विकास कर सकते हैं। शहर में विकास कार्यों को बढ़ावा देकर ही हम यहां के लोगों को और अधिक आर्थिक रूप से संपन्न बनाने में सहयोग कर सकते हैं। इस अवसर पर टीएस आरडी पौडवाल, अवर अभियंता कपिल कुमार, ओएस पूरन चंद पाल, स्टेनो गोपाल त्यागी आदि उपस्थित रहे।