फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   One arrested for withdrawing money by changing ATM card

एटीएम से पैसे निकालने का शातिर अपराधी गिरफ्तार

Tue, 25 Oct 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
One arrested for withdrawing money by changing ATM card
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर खातों से पैसे निकालने वाले चोर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने रेलवे रोड से जनपद मुजफ्फरनगर के चरथावल निवासी अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से विभिन्न बैंकों के 9 एटीएम कार्ड, एक पिस्टल और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की है। इतना ही नहीं पुलिस ने उसके पास से एटीएम कार्ड बदल निकाले गए दो हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक अमित सहारनपुर और मुजफ्फरनगर सहित अन्य जनपदों में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालता था। उसके विरुद्ध आगरा के थाना फतेहपुर सीकरी, शाहगंज, सहारनपुर के बिहारीगढ़, देवबंद, बेहट, बड़गांव, नकुड़, चरथावल, सरसावा और नई मंडी मुजफ्फरनगर सहित अन्य थानों में हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed