फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On the way, the police stopped the farmers going to picket

धरना देने जा रहे किसानों को रास्ते में पुलिस ने रोका

Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
On the way, the police stopped the farmers going to picket
छपार। भाकियू अंबावत के कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसानों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले छपार टोल प्लाजा के कर्मचारियों को बर्खास्त करें। 20 किमी के दायरे में रहने वाले किसानों की आईडी पर गाड़ी निशुल्क निकाली जानी चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर भाकियू अंबावत के मंडल अध्यक्ष शाह आलम के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। छपार थाना प्रभारी आशुतोष सिंह ने उन्हें जय भगवानपुर के रास्ते के सामने हाईवे पर रोक लिया। तब कार्यकर्ताओं, पुलिस व टोल के कार्यवाहक मैनेजर विकास से बातचीत हुई। कई घंटे बाद टोल के कार्यवाहक मैनेजर ने 10 दिन का समय मांगा। उसके बाद मंडल अध्यक्ष ने थाना प्रभारी व टोल मैनेजर को ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा कि हाईवे के नालों का निर्माण होने तक टोल न लिया जाए। हाईवे के खुड्डा कट दुर्घटना रोकने को सफेद पट्टी और रेड लाइट की व्यवस्था करे। अभद्रता करने वाले टोल कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए। अगर 10 दिन में समाधान नही हुआ तो भाकियू अंबावत धरना प्रदर्शन करेगा। इस दौरान संगठन के युवा जिलाध्यक्ष अतुल अहलावत, आरती शर्मा जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, ब्लाक अध्यक्ष सालीम त्यागी, नदीम खान, मोमीन, चौधरी गुलबहार, इदरीश, कप्तान सिंह गुर्जर, फरमान, सुलेमान, दिलशाद, ईरम काजमी हसीम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed