{"_id":"62c5da70de061d1f3f594c50","slug":"on-the-first-day-347-antyodaya-card-holders-made-ayushman-cards-muzaffarnagar-news-mrt595823111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 347 अंत्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 347 अंत्योदय कार्डधारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़े का शुभारंभ, 20 जुलाई तक चलेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में अंत्योदय आयुष्मान पखवाड़ा के पहले दिन 347 अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बुधवार से शुरू हुआ यह पखवाड़ा 20 जुलाई तक चलेगा। अंत्योदय योजना के सभी लाभार्थी परिवार के प्रत्येक सदस्य के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
सीएमओ डॉ महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि जिले के सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को योजना का लाभ पहुंचाना है। गरीबी रेखा से नीचे रह रहे इन परिवारों को आयुष्मान कार्ड बनने से सीधे लाभ होगा। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ शरण सिंह ने बताया जिले में 19,449 अंत्योदय के कुल लाभार्थी है। आयुष्मान पखवाड़े के तहत इन परिवारों के सभी सदस्यों 61 हजार 834 को योजना से जोड़ना है। उन्होंने बताया योजना से जनपद में 19 निजी तथा 11 सरकारी हॉस्पिटल सूचीबद्ध हैं। पहले दिन तिसंग ब्लॉक जानसठ, मंसूरपुर ब्लॉक खतौली, सराय ब्लॉक बुढ़ाना, बरवाला ब्लॉक बघरा, रोनी हरजीपुर ब्लॉक चरथावल, जड़ौदा सदर ब्लॉक, कसेरवा ब्लॉक शाहपुर, कम्हेड़ा ब्लॉक मोरना, तुगलपुर ब्लॉक पुरकाजी में कैंप लगाए गए, जहां कुल 347 आयुष्मान कार्ड बनाए गए।
डॉ शरण सिंह ने बताया कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड अपने साथ लाना अनिवार्य है। अंत्योदय कार्ड धारक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर, ब्लॉक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में आयुष्मान मित्र द्वारा अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।