फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   On Makar Sankranti, khichdi's prasad is distributed everywhere in the city.

मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित

Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
On Makar Sankranti, khichdi's prasad is distributed everywhere in the city.
विश्वकर्मा चौक पर मकर संक्राति का प्रसाद वितरित करते जिला पंचायत सदस्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मकर संक्रांति पर शहर में जगह-जगह खिचड़ी का प्रसाद वितरित
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मकर संक्रांति के पर्व पर शहर में सामाजिक संगठनों ने खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। शहर के मुख्य चौराहों पर प्रसाद वितरण का आयोजन हुआ।
मकर संक्रांति पर्व पर अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन इकाई ने वैश्य शिरोमणि लाला लाजपत राय स्मारक प्रकाश चौक पर खिचड़ी के प्रसाद भंडारे का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष राहुल गोयल ने कहा कि संगठन लगातार सामाजिक कार्य कर रहा है। शिशु कांत गर्ग, पवन बंसल, सुशील संगल, रजत गोयल, संजय बंसल, सुरेश कुमार गोयल, संजय काका, अंकुर जैन, नवनीत कुच्छल सभासद, गोपाल गर्ग, सुनील मित्तल एड. सेक्रेटरी बार संघ, सुनील तायल, सचिन गोयल, अशोक गर्ग, रुपेश बिंदल, ललित बंसल, अनिल तायल आदि वैश्य समाज के लोग सेवा में मौजूद रहे।
भगवान सूर्य नारायण के उत्तरायण में होने के उपलक्ष्य में मकर संक्रांति के पर्व पर भोपा रोड स्थित विश्वकर्मा चौक पर लोगों को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा प्रदेश के भाजपा विधायक सीताराम यादव भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्रीभगवान शर्मा, भाजपा सरवट मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, मंडल मंत्री कपिल पाल, भारतीय मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष केके शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री पंडित ऋषभदेव शर्मा, प्रतीक शर्मा, रमेश ठाकुर, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नवीन मंडी व्यापार संघ ने मकर संक्रांति पर नवीन मंडी स्थल के शिव मंदिर में प्रसाद का वितरण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा, महामंत्री मनीष चौधरी, संजीव गोयल, अनुज बंसल, श्याम सिंह सैनी, कृष्णचंद्र मूंदडा, जितेंद्र कुच्छल, जगवीर सिंह, दिनेश राठी, नरेंद्र, रमेश सिंघल, रवि वर्मा, अचिंत मित्तल, सुशील कुमार, फतेह सिंह, अतुल वर्मा, अशोक बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु मंदिर में मनाया संक्रांति का पर्व
मुजफ्फरनगर। सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाई स्कूल साकेत कालोनी में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मुख्य वक्ता राजकुमारी तोमर ने मकर संक्रांति के विषय में प्रकाश डाला। मकर संक्रांति का अर्थ है परिवर्तन की क्रिया। इस पर्व को पिता पुत्र के मिलन के रूप में भी मनाया जाता है। यह पर्व अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग तरीके से मनाया जाता है। इस दिन से शरद ऋतु कम होने लगती है। कार्यक्रम के दौरान खिचड़ी का प्रसाद भी वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed