UP: इस शिव मंदिर में 32 वर्ष बाद गूंजा ओम नमः शिवाय शुद्धिकरण यज्ञ के बाद बांटा गया प्रसाद
मुजफ्फरनगर जनपद में मुस्लिम आबादी की अधिकता वाले क्षेत्र में स्थित शिव मंदिर में आज 32 वर्ष बाद ओम नमः शिवाय की गूंज सुनाई दी।
विस्तार
शहर के लद्दावाला में साल 1970 में बनाए गए मंदिर में फिलहाल कोई मूर्ति भी नहीं है। साल 1992 से पहले हिंदू समुदाय के कईं परिवार मंदिर के आसपास रहते थे। अयोध्या मंदिर विवाद के दौरान यह परिवार पलायन कर गए।
गली में रहने वाले पाल समाज के परिवार मकान बेचकर यहां से कहीं अन्य जाकर रहने लगे थे। उनका गली में शिव मंदिर है। जाते समय वह लोग भगवान की मूर्ति भी ले गए थे। मंदिर वाली गली में मुस्लिम समुदाय के 16 परिवार रहते हैं।