फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Older set an example by giving body

वृद्ध ने देहदान कर की मिसाल कायम

Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Older set an example by giving body
वृद्ध ने देहदान कर की मिसाल कायम
विज्ञापन

शाहपुर। क्षेत्र के गांव गढ़ी बहादुरपुर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध ने मरणोपरांत मेडिकल शोध के लिए अपनी देह दान कर मिसाल कायम की। गांव गढ़ी बहादुरपुर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध अचपल डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी थे, जिन्होंने मरणोपरांत देह दान का संकल्प लिया हुआ था। इस संबंध में उन्होंने जीते-जी सभी औपचारिकताएं भी लिखित में पूर्ण की हुई थी।

सोमवार सुबह उनका निधन होने के बाद परिजनों ने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज को इसकी जानकारी दी। इस पर मेडिकल कॉलेज की टीम वृद्ध के घर पहुंची, जिन्हें परिजनों ने वृद्ध की मृत देह मेडिकल शोध के लिए सौंप दी। वृद्ध के पुत्र प्रदीप, सुशील व रविंद्र ने बताया कि उनके पिता आजीवन समाजसेवा से जुड़े रहे। उन्होंने अनेकों निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग करने के साथ ही भारतीय सेना के लिए रक्तदान किया और हर माह एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल भी की। उन्होंने बताया कि वे भी अपने पिता की प्रेरणा से अब समाज में नशा मुक्ति का बीड़ा उठाएंगे। सोनू, किशोरीलाल, बलराम, महिपाल, अनिल, जगपाल, सुखपाल, वेदप्रकाश, नरेश, अमित और सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed