फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man found dead in a hut

रेलवे रोड पर झोपड़ी डालकर रह रहे वृद्ध की मौत

Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
Old man found dead in a hut
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रेलवे रोड पर झोपड़ी में रह रहे 80 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। शनिवार तड़के झोपड़ी में वह मृत मिला। आसपास के लोगों ने ठंड से वृद्ध की मौत होने की आशंका जताते हुए पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। एसएसआई रामपाल सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंचे बकरा मार्केट आबकारी रोड निवासी युवक ने मृतक की पहचान अपने नानकचंद के रूप में की। परिजनों ने बताया कि नानकचंद कुछ समय से बीमार चल रहे थे और बीमारी से ही उनकी स्वाभाविक मौत हुई है। एसएसआई ने ठंड से मौत की चर्चाओं को नकारते हुए बताया कि परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव ले गए थे और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed