फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Old man committed suicide by hanging himself after troubled by saas bahu fight in Muzaffarnagar

यूपी: सास-बहू के झगड़े से परेशान बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, खेत पर इस हालत में मिली लाश, देखकर सब हैरान

Sun, 27 Mar 2022 05:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 27 Mar 2022 05:08 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सास-बहू के झगड़े से परेशान होकर एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर जान दे दी। घर में कई दिन से कलह के कारण बुजुर्ग मानसिक रूप से तनाव में चल रहा था। रविवार को उसने खेत पर पहुंचकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  

Old man committed suicide by hanging himself after troubled by saas bahu fight in Muzaffarnagar
suicide news up - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मामूली बातों पर परेशान होकर लोग जिंदगी दांव पर लगा रहे है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार को तितावी थाना क्षेत्र के एक गांव में बुजुर्ग ने गृह कलह के कारण फांसी लगाकर जान दे दी। बताया गया कि घर में कई दिन से सास-बहू का झगड़ा चल रहा था। घर के मुखिया बुजुर्ग ने अपनी पुत्रवधू और पत्नी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन दोनों नहीं मानी। परेशान बुजुर्ग ने खेत में आम के पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी।



सास-बहू के बीच घरेलू बातों को लेकर झगड़ा घर के मुखिया की मौत का कारण बन गया। रविवार को बुजुर्ग का शव खेत में नलकूप के पास एक पेड़ पर लटका मिला। सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंचे।


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: पति ने मामूली बात पर पत्नी को गर्दन रेतकर उतारा मौत के घाट, सामने आई हत्या की ये वजह
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारा और श्मशानघाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि बुजुर्ग किसान की पत्नी और पुत्रवधू के बीच तीन दिन से झगड़ा चल रहा था।

किसान दोनों को समझाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन दोनों ही नहीं मानी। इसी से परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया और खेत में पहुंचकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस का कहना है कि उन्हें जानकारी नही दी गई, प्रकरण की जांच कराई जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed