{"_id":"5f1097e08ebc3e63c76c649d","slug":"offices-of-four-departments-including-duda-closed-muzaffarnagar-news-mrt491562741","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूटा समेत चार विभागों के दफ्तरों पर ताला लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूटा समेत चार विभागों के दफ्तरों पर ताला लगा
विज्ञापन
विकास भवन में बंद पड़े कार्यालय।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
डूडा समेत चार विभागों के दफ्तरों पर ताला लगा
मुजफ्फरनगर। डूडा विभाग का कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिलने पर चार विभागों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया। चार विभागों के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सर्वे किया और विकास भवन को सैनिटाइज कराया गया। कोरोना केस मिलने से विकास भवन के अन्य विभागों के कर्मचारी भी बृहस्पतिवार को काफी कम आए।
विकास भवन में स्थित डूडा विभाग का कर्मचारी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव मिला था। बृहस्पतिवार को विभाग भवन में बहुत ही कम कर्मचारी आए। जिस कार्यालय परिसर में डूडा का दफ्तर है, उसी में सूडा, जिला कार्यक्रम अधिकारी और भूमि संरक्षण अधिकारी का दफ्तर है। इसलिए चारों दफ्तरों को सैनिटाइज कर दो दिनों तक के लिए बंद कर दिया गया है। चारों विभागों के कार्यालय पर ताला लगा दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने करीब 40 कर्मचारियों के सैंपल भी लिए हैं। इससे पहले भी डूडा का एक और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिल चुका है। सीएमओ डॉ प्रवीण कुमार चोपड़ा ने बताया कि कर्मचारी के कोरोना संक्रमित मिलने के कारण डूडा समेत चार विभागों को दो दिनों के लिए बंद किया गया है।