{"_id":"627eaa0c28eb8b0612292789","slug":"officers-will-go-to-jail-on-death-due-to-raw-liquor-muzaffarnagar-news-mrt5884900168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब से मौत पर अफसर जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब से मौत पर अफसर जाएंगे जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि कच्ची शराब और ओवर रेटिंग की शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। कच्ची शराब से मौत होने के मामले में संलिप्ता पाए जाने पर कई अधिकारी जेल में है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
शुक्रवार दोपहर लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आबकारी अधिकारियों की बैठक कर बता दिया है कि ओवर रेटिंग न हो। कच्ची शराब की बिक्री न हो। यदि किसी में भी संलिप्ता पाई जाती है तो निलंबन की कार्रवाई होगी। जहां कच्ची शराब से मौत हुई और अधिकारी की संलिप्ता पाई, वहां के जिम्मेदार अधिकारी जेल में है। कोई भी घटना बर्दाश्त नहीं होगी। सरकार बेहद सख्त है। कच्ची शराब व ओवर रेटिंग की एक शिकायत आई थी। जांच के आदेश दिए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी विभाग के बारे में फीड बैक लिया है। संगठन के बारे में भी विचार विमर्श हुआ।
बंद कमरे में हुई बैठक
आबकारी मंत्री से ओवर रेटिंग व कच्ची शराब बेचने की शिकायत हुई। इसके बाद उन्होंने आधे घंटे तक बंद कमरे में आबकारी के संयुक्त कमिश्नर, डिप्टी कमिश्नर व तीनों जिलों के आबकारी निरीक्षकों की बैठक ली।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भंगेला चेक पोस्ट पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल के नेतृत्व में ओम प्रकाश गुप्ता, राकेश त्यागी, तरुण मित्तल व डाक बंगले पर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला, विधायक विक्रम सैनी, चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल, गौरव स्वरूप आदि पदाधिकारियों ने आबकारी मंत्री का स्वागत किया और बैठक में शामिल हुए।