{"_id":"649b006a9bef0f0f8f02a3dc","slug":"officers-should-not-be-negligent-in-the-safety-of-kanwariyas-adm-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-2556-2023-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवडि़यों की सुरक्षा में लापरवाही न बरते अधिकारी : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवडि़यों की सुरक्षा में लापरवाही न बरते अधिकारी : एडीएम
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा की तैयारियां को लेकर जिला पंचायत सभागार में बैठक लेते एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादु
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को एडीएम प्रशासन और एडीएम राजस्व एवं वित्त ने प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से जिले को नौ सुपर जोन‚ 16 जोन‚ 53 सब जोन और 60 सेक्टरों में बांटा गया है। 18 सुपर जोनल मजिस्ट्रेट‚ 32 जोनल मजिस्ट्रेट‚ 166 सब जोनल मजिस्ट्रेट व 160 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।
एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह बहादुर व एडीएम राजस्व गजेन्द्र सिंह ने सभी विभागों के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक की। एडीएम प्रशासन ने कहा कि इस वर्ष भी कांवड़ यात्रा को सफल बनाएंगे। अधिकारियों को कड़ी सतर्कता और स्वच्छता का विशेष प्रबन्ध करने के निर्देश दिए। कहा कि तैयारी में जो कमियां हैं, उन्हें तत्काल पूरा कर लिया जाएं। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कांवड़ियों को समस्या नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने खाद्य और बिजली विभाग को निष्पक्ष एवं सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। दुर्घटना होने की स्थिति में पहले से ही चिकित्सा विभाग को अपनी तैयारियों को पूर्ण रखने को कहा। मुख्य स्थानोंं पर सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था की जाएगी। मुख्य सड़कों पर पक्की बैरिकेडिंग की जाएं। शिवभक्तों को जलाभिषेक करने में असुविधा नहीं होनी चाहिए। जलाभिषेक के समय शिव भक्तों का आवागमन बना रहे।
विज्ञापन
मांस की दुकानों को पूर्णतया बंद रखा जाए
अधिकारियों ने कहा कि देहात व शहरी क्षेत्रों में मांस की दुकानों को पूर्णतया बंद रखा जाएं। किसी भी प्रकार की भड़काऊ एं संवेदनशील सामग्री को सोशल मीडिया पर प्रचारित न किया जाएं।