फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Officers met the laborers living at the railway station

रेलवे स्टेशन पर रह रहे मजदूरों से मिले अफसर

Tue, 26 May 2020 10:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Officers met the laborers living at the railway station
रेलवे स्टेशन पर मजदूरों से वार्ता करते सिटी मजिस्ट्रेट एवं इंस्पेक्टर सिविल लाइंस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
रेलवे स्टेशन पर रह रहे मजदूरों से मिले अफसर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण में लगे मजदूर स्टेशन परिसर में ही रह रहे हैं। मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस डीके त्यागी रेलवे स्टेशन पहुंचे और निर्माण कार्य में लगे इन मजदूरों व उनके परिजनों से मुलाकात की। अफसरों ने मजदूरों से लॉकडाउन के चलते हो रही परेशानियों की जानकारी लेने के साथ ही उनके खाने-पीने व रहने की व्यवस्थाओं को भी परखा। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट थाना पुलिस को मजदूरों का ओर अधिक ख्याल रखने और मजदूरों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की बत कहकर लौट गए।
छत्तीसगढ़-राजस्थान से लौटे 60 मजदूर
मुजफ्फरनगर। देशभर के विभिन्न प्रांतों में काम करने वाले स्थानीय मजदूरों की घर वापसी लगातार जारी है। सोमवार रात भी 60 मजदूर रोडवेज बसों के माध्यम से शहर में पहुंचे। रोडवेज स्टैंड पर टीम के साथ पहले से मुस्तैद खड़े इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने सभी मजदूरों को खाना खिलाने के बाद उन्हें अलग-अलग बसों से उनके घर के नजदीकी क्वारंटीन केंद्रों में भेज दिया ह। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बाहरी प्रांतों से आने वाले सभी मजदूरों को उनके घरों के नजदीकी क्वारंटीन केंद्रों पर क्वारंटीन किया जा रहा है। वहां 14 दिन की क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद स्वास्थ्य जांच कर उन्हें घर भेज दिया जाएगा। उधर, एआरएम संदीप अग्रवाल ने बताया कि उत्तराखंड से भी 23 बसों में प्रवासी श्रमिक आए हैं, जिन्हें एसडी पब्लिक स्कूल में ठहराया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने किया क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। एडीएम प्रशासन अमित सिंह ने मंगलवार को बुढ़ाना के क्वारंटीन केंद्रों का निरीक्षण किया। श्रमिकों से भोजन आदि की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र प्रभारियों कों श्रमिकों को समय पर अच्छा भोजन देने, गर्मी से बचाव के लिए हर संभव उपाय करने, पीने के लिए सुराही रखने के अलावा साफ सफाई कराने का निर्देश दिए। कहा कि दिन में कई बार केंद्र की सफाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed