{"_id":"621536027d974d571b1f34c8","slug":"officers-arrived-to-investigate-the-incident-muzaffarnagar-news-mrt577965810","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुहसाना गांव का मारपीट का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुहसाना गांव का मारपीट का मामला
विज्ञापन
लुहसाना गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में ग्रामीणों से वार्ता करते इंस्पेक्टर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। लुहसाना गांव में कश्यप व पाल समाज के दो परिवारों के बीच जमकर हुई मारपीट के मामले में इंस्पेक्टर व सीओ जांच के लिए गांव लुहसाना पहुंचे। उन्होंने गांव के कश्यप, पाल, सैनी व मुस्लिम समाज के लोगों से घटना को लेकर वार्ता की। इंस्पेक्टर ने बताया कि घटना की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लुहसाना गांव में 15 फरवरी को देर रात के समय पाल समाज के अर्जुन सिंह व कश्यप समाज के सुखपाल सिंह के परिवारों के बीच मारपीट हो गई थी। इस घटना में दोनों पक्षों के महिलाओं सहित 8 ग्रामीण घायल हो गए थे। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ क्रास में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। कश्यप परिवार के घायल शुभम ने बहनों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि छेड़खानी का विरोध करने पर उनके परिवार वालों के साथ मारपीट की गई थी। पाल परिवार के अर्जुन सिंह का आरोप है कि उनके ट्रैक्टर की रूट्री विरोधी पक्ष के मकान की दीवार में लग गई थी। दोनों परिवारों की ओर से एक दूसरे पर अलग-अलग आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
मंगलवार को दोनों पक्षों के समर्थकों ने कोतवाली में धरना दिया था। इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए सीओ विनय गौतम व इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव लुहसाना गांव पहुंचे। उन्होंने गांव के सभी समाज के लोगों से पूछताछ की। इंस्पेक्टर ने बताया कि कश्यप समाज की ओर से छेड़खानी का आरोप गलत लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।