फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Offensive video of BJP leader made by chatting online

ऑनलाइन आकर बनाई भाजपा नेता की अश्लील वीडियो

Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Offensive video of BJP leader made by chatting online
ऑनलाइन चैटिंग कर बनाई भाजपा नेता की अश्लील वीडियो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद निवासी युवा भाजपा नेता से ऑनलाइन बातें करते हुए युवती ने उसकी अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर अवैध वसूली करने का दबाव बनाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवा भाजपा नेता कुछ दिन पूर्व फेसबुक पर ऑनलाइन था। इसी दौरान एक युवती ने ऑनलाइन आते हुए उसके साथ वीडियो चैटिंग शुरू कर दी। युवती ने भाजपा नेता के साथ अश्लील बातें करनी शुरू कर दीं और उसे बातों में उलझाकर उसके कपड़े उतरवा लिए। इसी दौरान युवती ने भाजपा नेता की अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर ली। अब भाजपा नेता के व्हाट्सएप पर युवती के साथ रिकॉर्ड की गई अश्लील क्लिप भेजकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

पीड़ित ने मामले में फेसबुक आईडी से छेड़छाड़ करते हुए फर्जी व अश्लील वीडियो बनाकर रुपयों की मांग करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि ऑनलाइन चेटिंग के दौरान युवक की अश्लील वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर ली गई थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर अब उससे रुपयों की मांग की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साइबर सेल के माध्यम से मामले का खुलासा करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed