फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Observer took a meeting of officers regarding preparations

प्रेक्षक ने तैयारियों को लेकर अफसरों की बैठक ली

Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Observer took a meeting of officers regarding preparations
लोकवाणी सभागार में बैठक लेते डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रेक्षक ने तैयारियों को लेकर अफसरों की बैठक ली
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। लोकवाणी सभाकक्ष में हुई बैठक में चुनाव आयोग द्वारा बनाए गए सभी विधानसभाओं के प्रेक्षक को चुनाव की अब तक की तैयारियों की जानकारी दी गई। डीएम और एसएसपी ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए सभी तैयारी हो गई है।

बैठक मे बताय गया कि जनपद के समस्त विभागों के मतदान कार्मिकों की सूचियां सॉफ्टवेयर पर फीडिंग हो गई है, डीआईओएस को स्वीप का अपर प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। स्वीप के कार्यक्रम किए जा रहे हैं सोशल मीडिया से इसका प्रचार-प्रसार भी कराया जा रहा है। डीआईओएस को निर्देशित किया गया कि जनपद स्तर पर स्वीप से संबंधित जागरूकता अभियान को विभिन्न कार्यालयों, कालेजों एवं अन्य संस्थानों में स्लोगन, नारे, पतंग प्रतियोगिता आदि द्वारा जागरूक किया जाए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है, छह विधानसभा हैं कुल मतदान केंद्र 862 कुल मतदान स्थल 2251है। कुल मतदाता 3292224 है, जिनमें पुरुष मतदाता कुल 1738152 है, महिला मतदाता कुल 1583002 है। टेंट, फर्नीचर, बैरिकेडिंग, लाइट, साउंड आदि सभी संबंधित व्यवस्थाओं के लिए टेंडर करा लिया गया। डीएम सीबी सिंह ने बताया कि निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, लेखा टीम, मीडिया प्रमाणन एवं अनुर्वीक्षण समिति, उड़नदस्ता टीम, स्थाई निगरानी टीम, नगद धनराशि अवमुक्त टीम तथा शिकायत अनुर्वीक्षण नियंत्रण कक्ष एवं कॉल सेंटर गठित टीमों को प्रशिक्षण करा दिया गया है। जनपद में 476 शिकायतें प्राप्त हुई जिनका निस्तारण कराया जा रहा है। 80 से ऊपर आयु वर्ग के मतदाता एवं सभी दिव्यांग मतदाताओं को पोस्टल बैलट की सुविधा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed