फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Obed Kamal taught bowling tricks in the camp

कैंप में गेंदबाजों को निखारा

Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Obed Kamal taught bowling tricks in the camp
कैंप में ओबेद कमाल ने गेंदबाजी के गुर सिखाए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमसीए (मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन) द्वारा जनपद के तेज गेंदबाजों को निखारने के लिए लगाया गया शिविर बृहस्पतिवार को संपन्न हो गया। पूर्व रणजी खिलाड़ी ओबेद कमाल ने कहा कि भविष्य में भी वह यहां के तेज गेंदबाजों से वीडियो के जरिए उनकी अपडेट लेते रहेंगे।
अलमासपुर के मैग क्रिकेट ग्राउंड पर शिविर में शामिल सभी गेंदबाजों को अलग-अलग से ओपन नेट पर गेंदबाजी करा कर वीडियो के माध्यम से उनकी स्ट्रैंथ और वीकनेस के बारे में बता कर दुरुस्त करने के तरीके बताए। एक गेंदबाज के लिए फिटनेस कितनी जरूरी है और इस पर लगातार कैसे काम किया जाए, इस पर बॉलिंग कोच ओबेद कमाल ने विशेष रूप से वर्क आउट प्लान बताया। उन्होंने लगातार गेंदबाजी के दौरान होने वाली मसल्स खींचने की समस्याओं से बचने के उपाय भी बताए। उन्होंने गेंदबाजी को धारदार बनाने के लिए लगातार अनुशासित अभ्यास की सलाह भी दी।
विज्ञापन

एसोसिएशन के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि शिविर में अंतिम दिन सभी गेंदबाजों के प्रदर्शन में सुधार नजर आया है। अगले माह विकेट कीपर और बल्लेबाजी का शिविर आयोजित किया जाएगा। बृहस्पतिवार को सभी शामिल 23 गेंदबाजों को प्रोत्साहन हेतु प्रमाण पत्र भी दिए गए। कैंप समापन पर संजय शर्मा, गौरव अरोरा, अमित जावला, आकाश लूथरा और अरशद मोहम्मद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed