{"_id":"60c3a0a48ebc3ee47f745346","slug":"nusrat-nikhil-s-relationship-was-illegitimate-ulama-devband-news-mrt542202845","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाजायज था नुसरत-निखिल का रिश्ता : उलमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाजायज था नुसरत-निखिल का रिश्ता : उलमा
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। बंगाली अभिनेत्री और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के पति निखिल जैन से नाता तोड़ने और शादी को लिवइन रिलेशन जैसी बताने पर उलमा की कड़ी प्रतिक्रिया आई है। उलमा का कहना है कि यह शादी, शादी नहीं बल्कि नाजायज रिश्ता था। जिसके लिए नुसरत को अल्लाह से अपने किए गुनाह की तौबा करनी चाहिए और कलमा पढ़कर दोबारा इस्लाम में दाखिल होना चाहिए।
जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक व प्रसिद्ध आलिम मौलाना कारी इस्हाक गोरा का कहना है कि इसमें कोई शक नहीं नुसरत जहां और निखिल जैन एक विवादित कपल हैं। सांसद नुसरत ने निखिल जैन से शादी कर एक बड़ा विवाद खड़ा किया था और आज इस रिश्ते को नकारने के बाद भी विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का कोई ईमान धर्म नहीं होता, जिस तरह के कार्य नुसरत ने किए हैं इससे ईमान वाला ईमान में नहीं रहता है। विवाद के बाद नुसरत का यह कहना कि वह निखिल के साथ लिवइन रिलेशन में थीं तो यह शरीयत में बड़ा गुनाह है।
उन्होंने कहा कि अगर नुसरत खुद को अल्लाह का गुनहगार समझती हैं तो उन्हें अपने गुनाहों की तौबा करनी चाहिए। इत्तेहाद उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा ने कहा कि टीएमसी सांसद नुसरत जहां ने जो शादी की थी उसको लेकर उनका जो बयान आ रहा है की दो धर्मों के बीच शादी हुई ये शादी, शादी नहीं थी तो वे ठीक कह रही हैं। यह शादी नहीं बल्कि नाजायज रिश्ता था। इसलिए नुसरत को चाहिए की वह अल्लाह से तौबा करें और कलमा पढ़कर दोबारा ईमान में दाखिल हो जाएं। मदरसा जामिया शेखुल हिंद के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इस्लाम में हुक्म है की बगैर शादीशुदा लड़का या लड़की आपस में एक साथ रहें या मुलाकात करें यह जायज नहीं बल्कि हराम है। नुसरत जहां ने यह जो अमल किया है यह सीधे सीधे नाजायज रिश्ता है। उन्हें इससे सबक लेना चाहिए और अपने गुनाह की तौबा करनी चाहिए।