{"_id":"600334ba8ebc3e335c35ab88","slug":"nursing-staff-man-hangs-himself-in-his-room-muzaffarnagar-news-mrt5208833144","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग स्टाफ के युवक ने लगाई अपने कमरे में फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सिंग स्टाफ के युवक ने लगाई अपने कमरे में फांसी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग स्टाफ की मौत होने पर मौके पर पहुंचे परिजन।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर (मुजफ्फरनगर)। बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में तीन दिन में दूसरी बार आत्महत्या की वारदात हुई। नर्सिंग स्टाफ में शामिल युवक ने शुक्रवार देर रात अपने कमरे में जाकर पंखे से फांसी का फंदा लगा लिया। शनिवार शाम चार बजे तक भी ड्यूटी पर नहीं जाने पर आत्महत्या की जानकारी मिली, जिसके बाद खिड़की तोड़कर शव बाहर निकाला गया।
भोपा क्षेत्र के गांव इलाहाबास निवासी मोहित (25) बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज के नर्सिंग स्टाफ में 23 अप्रैल 2018 से नौकरी कर रहा था। मोहित ने मेडिकल कॉलेज से ही जीएनएम कोर्स किया था, जिसके बाद वह यहीं नौकरी करने लगा था। मेडिकल कॉलेज कर्मचारियों का कहना है कि शुक्रवार रात आठ बजे ड्यूटी खत्म होने पर वह हॉस्टल की तीसरी मंजिल पर स्थित अपने कमरा नंबर 81 में चला गया था, जहां वह अकेला ही रहता था। शनिवार को उसकी दोपहर दो बजे से ड्यूटी थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं आया। शाम चार बजे तक इंतजार करने के बाद साथी कर्मचारियों ने उसे कॉल करनी शुरू की, लेकिन हर बार रिंगटोन बजती रही। इससे आशंकित कर्मचारी उसके कमरे में पहुंचे, जो अंदर से बंद था और मोबाइल रिंगटोन लगातार बज रही थी।
इसके बाद थाना पुलिस को सूचना दी गई, जिस पर इंस्पेक्टर केपी सिंह और मेडिकल कॉलेज के सिक्योरिटी इंचार्ज रकम सिंह मौके पर पहुंचे। एक पुलिसकर्मी को कमरे के पीछे स्थित खिड़की पर भेजा गया, जहां से अंदर झांकने पर मोहित का शव बेड के ऊपर पंखे से बनाए गए फांसी के फंदे पर लटका मिला। यह देख पुलिसकर्मी खिड़की तोड़कर कमरे में पहुंचा और कमरे का गेट खोल दिया। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला। सूचना पर मोहित के परिजन भी मौके पर आ पहुंचे, जिन्होंने आत्महत्या के कारणों की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाकर फिंगरप्रिंट संकलित किए गए हैं।
विज्ञापन
सीओ आशीष प्रताप सिंह का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाई है। मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।