फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ....now the achievement of meritorious Sarvesh will remain only in the memories

अब सिर्फ यादों में रहेंगी मेधावी सर्वेश की उपलब्धि

Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
....now the achievement of meritorious Sarvesh will remain only in the memories
खतौली के भैंसी का मृतक छात्र सर्वेश - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- गंगनहर में 10 दिन पूर्व ही डूबने से मेधावी सर्वेश की हो चुकी है मौत
विज्ञापन

- 10 वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वेश ने किया है स्कूल टॉप
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा का परिणाम आया तो टॉपर का नाम देखकर स्कूल वाले स्तब्ध रह गए। परिवार वालों का पता चला तो आंखों से खुशी के नहीं बल्कि गम के आंसू बह निकले। क्योंकि जिसके नाम यह उपलब्धि लिखी गई है, वह तो दस दिन पूर्व इस दुनिया से विदा हो चुका है। स्कूल और परिवार ही नहीं पूरे मोहल्ले में भी मेधावी सर्वेश की मौत पर फिर से गम का माहौल तारी हो गया।
शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए। सीताशरण इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. संतकुमार सहित स्टॉफ ने भी अपने कालेज का परिणाम देखा। लेकिन परीक्षा परिणाम देखकर पूरा स्कूल परिवार स्तब्ध रह गया और गम के सागर में डूब गया। क्योंकि उनके कालेज के सर्वेश कुमार ने 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कालेज टॉप ही नहीं किया, बल्कि क्षेत्र में भी नाम रोशन किया। लेकिन इस खुशी को वह किसके साथ बांटे? क्योंकि सर्वेश की तो 7 जून को गंगनहर में नहाते समय डूबने से मृत्यु हो चुकी थी।
विज्ञापन

कालेज की तरफ से सर्वेश की इस उपलब्धि की सूचना दुखी मन से उसके परिजनों को दी गई, तो वहां भी एक बार फिर से जो गम के बादल थोड़े छंटे थे, फिर से गहरा गए। सर्वेश के पिता मनोरंजन सिंह ने रोते हुए कहा कि उनके भविष्य का तो पूरा परिणाम ही फेल हो गया, अब यह परिणाम तो सर्वेश के साथ सिर्फ यादों में रहेगा। वहीं प्रधानाचार्य डा.संत कुमार ने कहा कि सर्वेश शुरू से ही मेधावी, अनुशासित और व्यवहारकुशल छात्र था। उसकी मृत्यु की सूचना पर पूरा विद्यालय दुखी था, लेकिन जाने से पहले से उसकी यह उपलब्धि कालेज परिवार को फिर से रूला गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed