फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Now DNA test will be done for Jamshed's wife and son

Muzaffarnagar News: अब जमशेद की पत्नी और बेटे का कराया जाएगा डीएनए टेस्ट

Sun, 05 Feb 2023 07:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 07:00 PM IST
विज्ञापन
Now DNA test will be done for Jamshed's wife and son
14 जनवरी काली नदी में मिला था व्यक्ति का सिर कटा शव
विज्ञापन

मिमलाना रोड निवासी महिला ने बताया था अपने पति जमशेद का शव, बाद में मुकर गई थी
पुलिस ने इसी को आधार मानते हुए जमशेद की मां का लिया था सैंपल


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। काली नदी में मिले सिर कटे शव की शिनाख्त अब तक नहीं हुई है। परेशान पुलिस ने शव को अपने पति जमशेद का बताने वाली महिला और उसका बेटे का सैंपल डीएनए टेस्ट के लिए कवायद शुरू की हैं। जमशेद की मां को सैंपल पूर्व में ही पुलिस ले चुकी है।
14 जनवरी की सुबह शहर कोतवाली के शामली मार्ग पर काली नदी में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला था। मिमलाना रोड निवासी महिला खातून ने अपने परिजनों के साथ पहुंच कर शव अपने पति जमशेद का होने का दावा किया था। जमशेद शामली के कैराना का मूल निवासी था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव खातून व उसके परिजनों को सौंपा था, जिन्होंने शव सुपुर्द ए खाक कर दिया था। मगर, तीन दिन बाद खातून ने शव अपने पति जमशेद का न होना बताकर पुलिस की परेशानी बढ़ा दी थी।
विज्ञापन


शिनाख्त कराने को पुलिस परेशान
खातून ने जब से शव अपने पति का होने से इनकार किया है, तब से पुलिस की परेशानी बढ़ गई हैं। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने जमशेद की मां कनीज का सैंपल लेकर डीएनए टेस्ट के लिए भेजा है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि शव वास्तव में जमशेद का नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर भी नहीं मिला
शव मिलने के बाद से पुलिस कटे सिर की तलाश में जुटी है। काफी प्रयासों के बावजूद सिर अभी तक नहीं मिल पाया।

न मिला जमशेद, न ही मिला आरोपियों के खिलाफ सबूत
पूरे मामले में बड़ा तथ्य यह हैं कि खातून ने पति जमशेद को बुलाकर ले जाने का आरोप एक ठेकेदार और उसके साथी पर लगाते हुए हत्या कर शव फेंकने का शक दोनों पर जताया था। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की, लेकिन काफी मशक्कत के बावजूद दोनों के खिलाफ अभी तक पुलिस को सबूत नही मिले है। न ही जमशेद का अभी तक सुराग लग सका हैं।


शव की पुख्ता शिनाख्त कराने के लिए जमशेद की मां कनीज का डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भेजा गया हैं। अब जमशेद की पत्नी खातून और एक बच्चे का भी सैंपल भेजा जाएगा। - महावीर सिंह, प्रभारी शहर कोतवाली।

-
लापता जमशेद की पत्नी खातून ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया था। पूछताछ में दोनों से आरोप के संबंध में कोई सबूत नहीं मिला। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। - आयुष विक्रम सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed