{"_id":"687e97925dc0399cb004c6cf","slug":"notice-to-the-farmers-before-land-acquisition-for-the-colony-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-150487-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कॉलोनी के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले काश्तकारों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कॉलोनी के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले काश्तकारों को नोटिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुज़फ्फरनगर। आवास विकास परिषद मेरठ की ओर से बसाई जा रही कॉलोनी के लिए शहर के आसपास 280 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है। शासन की ओर से धारा 29 की प्रक्रिया शुरू करते हुए करीब 150 खसरा से संबंधित किसानों को आवास विकास परिषद की ओर से नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस के माध्यम से ऐसे किसानों से आपत्तियां मांगी जा रही है।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की ओर से तैयार की गई महायोजना 2031 के तहत 12 लाख की आबादी को ध्यान में रखकर आवासीय योजनाओं का खाका खींचा जा रहा है। आवास-विकास परिषद मेरठ शहर में नई कॉलोनी काटने जा रहा है। शहर से सटे शेरनगर, बिलासपुर और धंधेड़ा की करीब 280 हेक्टेयर भूमि में कॉलोनी बसाने के लिए 500 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया गया।
आवास आयुक्त की ओर से अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होने के बाद 100 से अधिक किसानों ने आवास विकास परिषद मेरठ के दफ्तर में आपत्तियां दर्ज कराई हैं। इसके बाद धारा-29 के तहत परिषद की ओर से भी संबंधित किसानों को नोटिस जारी कर उनसे आपत्तियां मांगी जा रही हैं। परिषद के अवर अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि तीन गांव में भूमि की करीब 150 खसरा से संबंधी किसानों को नोटिस जारी किये गए हैं। उन्होंने बताया कि आपत्तियां आमंत्रित करने के बाद एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जो उनका निस्तारण करेगी।