फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to the contractors registered with the municipal council for not starting the work

काम शुरू न करने पर नगरपालिका परिषद में पंजीकृत ठेकेदारों को नोटिस

Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Notice to the contractors registered with the municipal council for not starting the work
काम शुरू न करने पर नगरपालिका परिषद में पंजीकृत ठेकेदारों को नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नगरपालिका परिषद में पंजीकृत ठेकेदारों के द्वारा आवंटित विकास कार्यों को शुरू नहीं किये जाने पर पालिका प्रशासन ने नोटिस जारी किए हैं। सभी को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शहर में 14वें एवं 15वें वित्त आयोग से प्राप्त ग्रांट के अंतर्गत पालिका द्वारा विभिन्न वार्डों में नाली और सड़क निर्माण के लिए टेंडर निकाले गए थे। पालिका प्रशासन की ओर से 169 निर्माण कार्य विभिन्न टेंडरों के माध्यम से स्वीकृत किए गए। इन निर्माण कार्यों को 31 जुलाई तक पूर्ण किया जाना था। इसी बीच समय सीमा में पूर्ण किये गये 38 निर्माण कार्यों का भुगतान नहीं होने के कारण कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने पालिका के खिलाफ आंदोलन कर कार्य बंद कर दिये गये थे। बताया जा रहा हे कि शहर में 43 निर्माण कार्य ऐसे हैं, जिनको ठेकेदारों द्वारा शुरू ही नहीं किया गया था।
विज्ञापन

डीएम चंद्रभूषण सिंह के हस्तक्षेप के बाद 38 निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारों को करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, तो पालिका ने भी ठेकेदारों पर अन्य निर्माण कार्यों को पूर्ण करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया है। ईओ हेमराज की ओर से 43 निर्माण कार्य शुरू नहीं करने पर ठेकेदार फरमान, नरेंद्र पाल, राजीव कुमार, मैसर्स भारतीय कांट्रेक्टर, मैसर्स दुर्गा कांट्रेक्टर सहित करीब एक दर्जन संबंधित ठेकेदारों और फर्मों को नोटिस जारी करते हुए नाराजगी व्यक्त की है। साथ ही कार्रवाई की चेतावनी दी है। कान्ट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आदेश त्यागी ने बताया कि ठेकेदारों ने अधिकांश कार्य प्रारंभ कर दिये हैं, जहां शुरू नहीं हो पाये हैं, वहां भी कार्य एक दो दिन में शुरू हो जायेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed