फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice to 12 including sugarcane committee chairman and operator

गन्ना समिति चेयरमैन तथा संचालक सहित 12 को नोटिस

Sat, 21 Nov 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Notice to 12 including sugarcane committee chairman and operator
गन्ना समिति चेयरमैन तथा संचालक सहित 12 को नोटिस
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। फर्जी तरीके से अधिक कृषि भूमि दर्शाकर गन्ने का रकबा बढ़ाने को लेकर गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने गन्ना समिति के चेयरमैन तथा संचालक के अलावा अन्य 12 लोगों को नोटिस जारी किया है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन ऋषिपाल भाटी द्वारा लगातार शिकायत की जा रही थी कि वर्तमान चेयरमैन ओमवीर सिंह ने अपने परिवार सहित चहेते समिति संचालकों के परिजनों को लाभ पहुंचाने के लिए फर्जी तरीके से जमीन का रकबा बढ़वा दिया। साथ ही गन्ने का बॉंड भी बढ़ाया गया। इस मामले में गन्ना आयुक्त ने जिला गन्ना अधिकारी शामली को जांच सौंपी थी। शामली के जिला गन्ना अधिकारी ने जांच कर अपनी रिपोर्ट गन्ना आयुक्त को प्रेषित कर दी थी। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान पाया गया कि जो आरोप लगाए गए है वह सही है।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने गन्ना समिति चेयरमैन ओमवीर सिंह, संचालक सदस्य प्रशांत कुमार के अलावा चेयरमैन के पुत्र सुमित कुमार, अमित कुमार, संयोगिता पत्नी अमित कुमार, अनुपमा पत्नी सुमित कुमार, विक्रांत निवासी नागौरी, सरला देवी पत्नी रामनिवास निवासी गंगधाडी, मनोज कुमार निवासी गंगधाड़ी, अंजू पत्नी मनोज कुमार, पंकज कुमार, मनीषा पत्नी पंकज कुमार गंगधाड़ी को नोटिस जारी किया है। आरोपियों से 25 नवंबर को गन्ना आयुक्त के समक्ष कार्यालय में प्रस्तुत होकर स्पष्टीकरण मांगा है। इस मामले को लेकर गन्ना समिति कार्यालय में हड़कंप की स्थिति है। चेयरमैन ओमवीर सिंह तथा दो डायरेक्टरों सहित कर्मचारियों के ऊपर कार्रवाई की तलवार लटक गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed