फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Notice issued to four Kovid hospitals

चार कोविड अस्पतालों को नोटिस जारी

Wed, 19 May 2021 12:22 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 May 2021 12:22 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to four Kovid hospitals
चार कोविड अस्पतालों को नोटिस जारी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग ने जिले के चार कोविड अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए हैं, जिसमें अभी तक का पूरा हिसाब मांगा गया है। इसके लिए जांच के लिए भी एसीएमओ डॉ. वीके सिंह को नियुक्त किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में चार अस्पतालों को कोविड अस्पताल की मंजूरी दी गई है। जिनमें प्रतिदिन उपचार के धनराशि भी निर्धारित की गई है। ईवान अस्पताल में प्रतिदिन के 12 हजार, सैनी हार्ट केयर सेंटर में 11 हजार, डिवाइन अस्पताल में 10 हजार तथा भारत आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज में प्रतिदिन के इलाज के दस हजार रुपये निर्धारित है। जिसमें मरीज का बेड, दवाई, ऑक्सीजन से लेकर तमाम उपचार शामिल है। बावजूद इसके इन अस्पतालों में उपचार के नाम पर मरीज के तीमारदारों से प्रतिदिन के 30 से लेकर 35 हजार रुपये लिए जा रहे हैं। इतना ही नहीं मरीजों को भर्ती करने से पहले एडवांस में दो लाख रुपये तक जमा कराए जा रहे हैं। इलाज सही नहीं होने और अधिक धनराशि लेने के कारण सभी अस्पतालों पर हंगामे हो रहे हैं। सैनी हार्ट केयर के डॉक्टर के भाई ने तो मृतक के परिजनों पर ही फायरिंग तक कर दी है। अधिक दाम वसूलने का मामला सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रमुखता से उठाया। जिस पर सीएम ने कार्रवाई के निर्देश दिए। मामला सीएम के समक्ष आने पर स्वास्थ्य विभाग ने अब कार्रवाई प्रारंभकी है। सीएमओ डॉ. एमएस फौजदार की ओर से उक्त चारों कोविड अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर अब तक का पूरा हिसाब मांगा गया है। साथ ही एसीएमओ डॉ. वीके सिंह को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed