{"_id":"589b6b5e4f1c1b875237a80c","slug":"notes-wine","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट और शराब बांटने वालों की खैर नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट और शराब बांटने वालों की खैर नहीं
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
शहर में तैनात पुलिस फोर्स।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव से पहले मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए नोट और शराब बांटने वालों की खैर नहीं होगी। इसके लिए फ्लाइंग स्क्वायड की टीम की संख्या बढ़ाकर 54 कर दी गई है। चुनाव निष्पक्ष और ईमानदारी से कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी।
कलक्ट्रेट के सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार नौ फरवरी को शाम पांच बजे बंद हो जाएगा। अंतिम क्षणों में कुछ प्रत्याशी वोटरों को पैसे और शराब देकर प्रलोभन देने का प्रयास करते हैं, ऐसे लोगों को रोकने के लिए स्क्वायड की 18 के स्थान पर 54 टीमें तैयार की गई हैं। 50 हजार से अधिक की नकदी जब्त की जाएगी।
यदि किसी को पैसा और शराब बांटने की शिकायत मिलती है तो वह पुलिस कंट्रोल रूम पर 9454404087 नंबर और 0131-2645238 पर सीधे शिकायत कर सकते हैं। प्रशासन के कंट्रोल रूम पर 0131-2436918 पर भी शिकायत की जा सकती है। एसएसपी ने बताया कि चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का मंसूबा रखने वाले सावधान हो जाए। प्रत्येक बूथ पर पैरामिलिट्री फोर्स रहेगी और त्वरित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद विधानसभा क्षेत्र में बाहर का कोई व्यक्ति नहीं रहेगा। होटल, ढाबों और सराय की चेकिंग की जाएगी। चुनाव वाले दिन अलग-अलग 400 टीम फिल्ड में रहेंगी। डीएम डीके सिंह ने कहा कि मतदान स्थल के 100 मीटर के क्षेत्र में किसी पार्टी का कोई बैनर पोस्टर लगा नहीं होना चाहिए।
ईवीएम यदि खराब होती है तो उसे ठीक करने के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में दस मास्टर ट्रेनर नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा मुख्यालय पर भी एक्सपर्ट रखे गए हैं। सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस बीच एक स्थान पर चार से अधिक लोग एकत्र नहीं हो सकेंगे। जिले के 1819 बूथों में 600 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखा गया है। वार्ता में एडीएम सुनील सिंह, मनोज सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी रणजीत सरोज मौजूद रहे।