फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Non-violence, compassion and kindness are paramount in life

जीवन में अहिंसा, करुणा और दया सर्वोपरि

Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Non-violence, compassion and kindness are paramount in life
खतौली में जैन समाज की महिलाओं ने जयंती मनाई। - फोटो : KHATAULI
खतौली। जैन दर्शन भक्ति मंडल की महिला सदस्यों और बच्चों ने वीर शासन जयंती पर भागीरथी जैन मंदिर में पूजा और स्वाध्याय कर शिव भूषण महाराज से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। हस्तिनापुर तीर्थ क्षेत्र की तीर्थ वंदना की। णमोकार महामंत्र व चालीसा का पाठ किया गया। सभी जीवों के मंगल की कामना की गई। सभी पशु व पक्षियों को केले, गुड़ और चने खिलाए गए।
विज्ञापन

हस्तिनापुर में जैन दर्शन भक्ति मंडल की सभी महिला सदस्यों ने शांतिनाथ मंदिर जम्मू दीप कैलाश पर्वत अष्टापद व निशा जी के दर्शन कर पुण्य अर्जन किया। कार्यक्रम संयोजिका वर्षा जैन ने बताया कि मानव जीवन में अहिंसा व परोपकार की भावना अवश्य होनी चाहिए। तीर्थों की पवित्रता के प्रति समर्पित रहे। जीवन में धार्मिक व नैतिक संस्कारों को सर्वोपरि महत्व दें। वीर शासन जयंती के पावन प्रसंग हमारे बीच हैं। सभी ने भगवान महावीर की भक्ति में भजन गाए। जैन मंडी मंदिर में हवन के साथ धार्मिक विधान का समापन डॉक्टर ज्योति जैन व अशोक शास्त्री के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर काजल, संगीता, वर्षा, शिल्पा, नीतू, सुनीता, सुमन, पूनम, नेहा, स्वाति, प्रियंका, उषा, रजनी, अंजलि, छवि, सरिता, अलका आदि उपस्थित रहे। सभी ने एक दूसरे को वीर शासन जयंती की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed