फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nominations for the post of BJP District President from today

भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज से

Tue, 19 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Nominations for the post of BJP District President from today
भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाजपा जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर हाईकमान ने अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष कर दी है। 55 साल से ऊपर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के चुनाव लड़ने के सपनों पर पानी फिर गया है। वहीं, भाजपा के युवा नेताओं में खुशी का माहौल है। जिले में पार्टी का फोकस ठाकुर और त्यागी-ब्राहमण पर है।

भाजपा में जिलाध्यक्ष पद की चुनावी प्रक्रिया के तहत बुधवार को पार्टी कार्यालय पर नामांकन होंगे। जिलाध्यक्ष के चुनाव में इस बार 40 से 55 वर्ष की आयु सीमा तय की गई है। यह सीमा तय हो जाने से उन नेताओं की हवाईयां उड़ गई हैं, जो पार्टी में चाणक्य के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के लिए जो गोटियां बिछाई थीं, वे धरे रह गए। भाजपा जिले में जातीय जिलाध्यक्ष पद पर जातीय संतुलन बैठाने की पूरी कोशिश करेगी। अब देखना यह है कि नामांकन करने कितने लोग मैदान में आते हैं। जिन लोगों की नामांकन की तैयारी बताई जा रही है, इनमें राजपूत समाज से अशोक पुंडीर, रामभूल और मछेंद्र सिंह बताए जा रहे हैं। ब्राहमण समाज से अरविंद राज शर्मा, राजीव शुक्ला, शरद शर्मा, विनीत कात्यान का नाम है। त्यागी समाज से युवा के पूर्व जिलाध्यक्ष वैभव त्यागी और पंकज त्यागी का नाम है। वैश्य समाज से श्रीमोहन तायल नामांकन कर सकते हैं। वर्तमान जिलाध्यक्ष डॉ सुधीर सैनी और पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी भी नामांकन कर सकते हैं। गुर्जर समाज से धर्म सिंह कपासिया का नाम सामने हैं। अब देखना यह है कि नामांकन कौन करता है। भाजपा इस बार जिलाध्यक्ष का सेहरा किसके सिर बांधती है। जिलाध्यक्ष पद पर कई प्रत्याशी आते हैं तो निर्णय हाईकमान ही करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed