फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nominated members of Nagar Panchayat administered oath

नगर पंचायत के नामित सदस्यों को शपथ दिलवाई

Thu, 04 Jun 2020 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Nominated members of Nagar Panchayat administered oath
बुढ़ाना में नामित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद एसडीएम, विधायक, चेयरपर्सन व अन्य। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
नगर पंचायत के नामित सदस्यों को शपथ दिलवाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। नगर पंचायत कार्यालय के मीटिंग हॉल में उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने शासन द्वारा नामित तीन सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश मलिक, चेयरपर्सन बाला त्यागी व अधिशासी अधिकारी भी मौजूद रहे।

नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में भाजपा के संगीत कुमार गर्ग, रामनरेश कुमार व कुलदीप कुमार को उपजिलाधिकारी कुमार भूपेंद्र ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। इस मौके पर विधायक उमेश मलिक ने कहा कि तीनों नामित सदस्य नगर के विकास में सरकार के एजेंडे के अनुसार कार्य करेंगे। कस्बे के विकास मे अपना पूर्ण योगदान करेंगे। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि तीन सदस्यों के आने से नगर पंचायत का बोर्ड पूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि तीनों नामित सदस्य कस्बे के विकास में अपना पूर्ण योगदान करेंगे। चेयरपर्सन बाला त्यागी व अधिशासी अधिकारी ओमगिरी ने तीनों नामित सदस्यों का नगर पंचायत की कमेटी में आने का स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता विनित कात्यान व ठा. रामनाथ सिंह सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed