{"_id":"5fe4e2ff8ebc3e3f61126b51","slug":"noida-girl-dies-in-suspicious-circumstances-muzaffarnagar-news-mrt517259974","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा की युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा की युवती की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
नोएडा की युवती की संदिग्ध हालात में मौत
मुजफ्फरनगर। नोएडा निवासी एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ उत्तराखंड घूमने गई थी। अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी हे।
पुलिस के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 34 निवासी मोबिना नामक युवती नोएडा में ही एक निजी कंपनी में काम करती थी। दो दिन पहले युवती कंपनी के कुछ सहकर्मियों के साथ उत्तराखंड घूमने गई थी। बृहस्पतिवार अचानक युवती की हालत बिगड़ गई, जिस पर सभी लोग घर लौटने लगे। रास्ते मे युवती की हालत अधिक खराब होने पर साथियों ने उसे रुड़की के एक निजी अस्पताल में दिखाया, जहां डॉक्टरों ने उसे जवाब दे दिया। इस पर दोस्त उसे दिल्ली ले जाने लगे, लेकिन छपार थाना क्षेत्र के गांव बरला के पास युवती की मौत हो गई। उसके दोस्त युवती को लेकर यहां जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान ने बताया कि युवती अपने साथियों के साथ घूमने गई थी, जो अस्थमा की मरीज बताई गई है। सर्दी में उसकी हालत बिगड़ गई, जिस पर उसके साथी नोएडा लौट रहे थे, लेकिन रास्ते मे उसकी मौत हो गई। युवती के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे जांच कर कार्रवाई की जाएगी।