फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No stoppage of Delhi-Haridwar Express in Khatauli, no vote

खतौली में दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं तो वोट नहीं

Thu, 10 Nov 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
No stoppage of Delhi-Haridwar Express in Khatauli, no vote
- दैनिक यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वायरल की अपनी मांग
विज्ञापन

- आज दिल्ली में रेल मंत्री से मिलेगा जिले का प्रतिनिधिमंडल
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दैनिक रेल यात्रियों ने खतौली में दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस टे्रन का स्टॉपेज शुरू कराने की मांग की है। यात्रियों का कहना है कि टे्रन सकौती और मंसूरपुर में रूकती है, लेकिन खतौली में नहीं, जिससे यात्री परेशानियां झेल रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में यह भी लिखा है कि अगर ट्रेन नहीं रूकती तो वोट नहीं देंगे।

दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत सिंह ने बताया कि खतौली के दैनिक यात्रियों की ओर से सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जारी की गई है। खतौली के यात्री परेशानी झेल रहे हैं। पोस्ट के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने दैनिक यात्रियों से बातचीत की और भरोसा दिलाया कि समस्या का समाधान कराया जाएगा। शुक्रवार को दिल्ली में जिले के रेल यात्रियों की रेल मंत्री से मुलाकात कराई जाएगी। उधर, दैनिक रेल यात्रियों ने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में बंद की गई ट्रेनों का संचालन शुरू होना चाहिए। मुजफ्फरनगर स्टेशन पर ट्रेन के डिब्बों का डिस्प्ले बोर्ड सही होना चाहिए। स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने चाहिए। सर्दियों में कोई भी टे्रन रद्द नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed