फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No staff in the hospital, lack of resources

विधायक की गोद ली गई बरला पीएचसी का हाल

Tue, 06 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
No staff in the hospital, lack of resources
अस्पताल में स्टाफ नहीं, संसाधनों का अभाव
विज्ञापन

छपार। पुरकाजी भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल द्वारा गोद लिया गया बरला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समस्याओं से जूझ रहा है। उसमें न तो सफाई कर्मी है। न वार्ड ब्वाय और कोई नर्स भी नहीं है, जिस कारण मरीजों को सही प्रकार चिकित्सा सेवा नहीं मिल रही है। जबकि यह पीएचसी दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर स्थित है।
कोरोना संक्रमण के फैलाव के दौरान एक माह पहले ही पुरकाजी के भाजपा विधायक प्रमोद उटवाल ने बरला पीएचसी को गोद लिया था। लेकिन पीएचसी की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। पीएचसी पर वार्ड ब्वॉय, नर्स, सफाई कर्मी नहीं है। वहां पर एक डाक्टर, फार्मासिस्ट और एक चौकीदार है। चौकीदार रात और दिन में कार्य करता है, सफाई भी वह खुद ही मिलकर करते है। यहां तैनात डॉ. मुकीम अहमद बताते हैं कि नर्स नहीं होने से महिला मरीजों का प्रसव नहीं कराया जा पा रहा है। गर्मी में जेनरेटर की सुविधा नहीं है। शुगर व ब्लडप्रेशर नापने तक की मशीन नहीं है। पानी की टंकी की सफाई नहीं हुई और ना ही पुताई की गई। केंद्र पर टाईल्स लगाने का कार्य भी ब्लाक पुरकाजी की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन

विधायक की ओर से निधि से केंद्र में कोई कार्य नहीं हुआ है, ना ही कोई सुविधा मुहैया कराई। स्वास्थ्य केंद्र की सबसे बड़ी समस्या परिसर से होकर 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाईन गुजर रही है, जिससे खतरा है। यह लाइन पिछले वर्ष रात्रि में खींची गई थी। जब पीएचसी बंद थी। छह माह पूर्व तार भी टूट कर गिरा था। चिकित्सक ने बताया कि मरीजों के भर्ती करने की सुविधा सिर्फ पुरकाजी सीएचसी में है। यहां उपचार कराने आए बरला निवासी मौहम्मद उमर व वृद्ध महिला मरीज ने बताया कि दवाइयां मिल जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द कार्य कराया जाएगा
विधायक प्रमोद उटवाल का कहना है कि बरला पीएचसी को अभी एक माह गोद लिये हुआ है। कोरोना काल चल रहा है सभी कार्य कराए जाएंगे। टंकी की सफाई, पुताई के लिये जल निगम को पत्र लिखा है, कर्मचारियों की कमी को भी पूरा किया जाएगा। हाईटेंशन लाइन को भी हटवाया जाएगा। पीएचसी में पानी की निकासी नहीं हो रही थी, उसे कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed