फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No party has released the list in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में किसी भी पार्टी ने जारी नहीं की सूची

Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
No party has released the list in Muzaffarnagar
किसी भी पार्टी ने जारी नहीं की सूची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तैयारी के बाद भी सपा, बसपा और रालोद की जिला पंचायत सदस्यों की सूची जारी नहीं हो पाई है। सपा नेता चंदन चौहान की नानी की मृत्यु के कारण बैठक स्थगित हुई। बसपा की बैठक आज मंडल मुख्यालय पर होगी। रालोद की सूची भी शुक्रवार यानि आज फाइनल होने की संभावना है। भाजपा की सूची पर लखनऊ में मंथन चल रहा है।

जिला पंचायत के लिए वार्ड सदस्यों की सूची बृहस्पतिवार को कोई भी दल जारी नहीं कर सका। सपा की बैठक कमेटी के सदस्य युवा नेता चंदन चौहान की नानी सोना देवी की मृत्यु के कारण स्थगित हो गई। जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी ने बताया कि चंदन चौहान को नानी के अंतिम संस्कार में मेरठ जाना पड़ा, इस कारण बैठक स्थगित की गई। अब बैठक शनिवार को सुबह दस बजे होगी। बैठक के बाद सूची जारी कर दी जाएगी। बसपा की गाजियाबाद में हुई बैठक में पश्चिम के प्रभारी शमशुद्दीन राईन ने मंडल मुख्यालय से सूची जारी करने के लिए कहा है। इस संबंध में शुक्रवार यानि आज मंडल मुख्यालय पर बैठक होगी। रालोद की जिला पंचायत सदस्यों की सूची भी शुक्रवार को ही जारी होगी। शुक्रवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष यशवीर सिंह की अध्यक्षता में मुजफ्फरनगर जिले की कमेटी की बैठक होगी। इसके बाद सूची जारी कर दी जाएगी। भाजपा की जिला और पश्चिम क्षेत्र की कमेटी सूची फाइनल कर भेज चुकी है। इस सूची को अंतिम रूप लखनऊ में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक में दिया जा रहा है। भाजपा की सूची किसी भी समय जारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed