फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No one enrolled on the first day

पहले दिन किसी ने भी नहीं किया नामांकन

Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
No one enrolled on the first day
पहले दिन किसी ने भी नहीं किया नामांकन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। नामांकन के पहले दिन छह विधानसभा में से किसी एक पर भी नामांकन नहीं हुआ है। पहले दिन प्रत्याशियों नामांकन पत्र खरीदे हैं। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट पूरी तरह छावनी बना रहा। गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस का पहरा रहा।
जिले की छह विधानसभा सीटो सदर, खतौली, बुढ़ाना, चरथावल, पुरकाजी, मीरापुर के लिए नामांकन शुक्रवार से प्रारंभ हो गए हैं। 21 जनवरी तक नामांकन होंगे। पहले दिन छह में से किसी भी सीट पर कोई नामांकन नहीं आया। नामांकन को लेकर सभी आरओ और एआरओ नामांकन कक्ष में मौजूद रहे और दिन में 11 से तीन बजे तक प्रत्याशियों का इंतजार किया। पहले दिन एक भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। नामांकन को लेकर पूरी कचहरी में सुरक्षा के व्यापक इंतजार रहे। कचहरी के तीनों गेट से लेकर नामांकन कक्ष तक पुलिस का पहरा रहा। नामांकन कक्ष के आसपास बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। डीएम सीबी सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

इनके लिए खरीदे गए नामांकन पत्र
मुजफ्फरनगर। जिले की छह विधानसभा सीटों को लिए पहले दिन 33 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। इनमें चरथावल से पंकज मलिक सपा, नरेंद्र कश्यप भाजपा, सलमान सईद बसपा, आफताब आलम आप, सलीम मलिक, संगीता, रवित कश्यप शामिल रहे। मीरापुर से चंदन चौहान सपा, यशिका चौहान, शमशीदा बेगम मजदूर किसान यूनियन पार्टी ने नामांकन पत्र लिया। खतौली से यज्ञपाल, शेल्लू ने नामांकन पत्र खरीदा। बुढ़ाना से प्रवीण, सलीम पुरबालियान, राजेंद्र सिंह, नील कुमार, जमशेद, रणवीर, सुनीता ने नामांकन पत्र लिया। सदर सीट में सपा के गौरव, कांग्रेस की मेहराज जहां, सुल्ताना बसीर, श्रवण पाल, रामनिवास, राहुल जैन, रामकिशोर, धीरज माहेश्वरी, सुबोध शर्मा कांग्रेस ने नामांकन पत्र खरीदा। पुरकाजी से माधवराम शास्त्री, विकास कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह बीएसपी, गीता काकरान कांग्रेस, कामता ने नामांकन पत्र लिया।

कलेक्ट्रेट में विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन स्थल पर की गई बैरिकेडिगं।

कलेक्ट्रेट में विधान सभा चुनाव के लिए नामांकन स्थल पर की गई बैरिकेडिगं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed