फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No matter how much rain there will be Mahapanchayat in any case: Yudhveer Singh

कितनी ही बारिश हो पंचायत हर हाल में होगी: युद्घवीर

Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
No matter how much rain there will be Mahapanchayat in any case: Yudhveer Singh
मुजफ्फरनगर के जीआईसी कालेज में भोजन तैयार करतीं प्रयागराज से आईं महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कितनी ही बारिश हो हर हाल में होगी महापंचायत : युद्धवीर सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह ने कहा कि कितनी ही बारिश हो महापंचायत हर हाल में होगी। कुछ लोग किसानों को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। किसान किसी के बहकावे में आने वाला नहीं है। महापंचायत की सारी व्यवस्था पार्किंग से लेकर मंच तक वालिंटियर संभालेंगे।
जीआईसी मैदान में पंचायत स्थल पर पत्रकारों से वार्ता में युद्धवीर सिंह ने कहा कि मैदान में बारिश से जो पानी भरा था हमारे कार्यकर्ताओं ने निकाल दिया है। मैदान पूरी तरह तैयार है। बारिश फिर से होती है तो भी हमारे कार्यकर्ता तैयार हैं। किसान और बारिश का चोली दामन का साथ है। बारिश से महापंचायत में कोई बाधा नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग पंचायत का समय बदलने की बात कर रहे हैं वह भ्रम फैला रहे हैं। कितनी बारिश हो पंचायत हर हाल में होगी। भाकियू के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने महापंचायत की तैयारियों को लेकर बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की किसान महापंचायत का मंच तैयार हो चुका है। किसानों के जत्थे भी पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

महापंचायत की पार्किंग से लेकर जीआईसी मैदान के मंच तक की व्यवस्था भाकियू और संयुक्त किसान मोर्चा के वालिंटियर ही संभालेंगे। पुलिस फोर्स किसानों की जिले और शहर में सुरक्षित एंट्री और उनका सकुशल प्रस्थान तक ही व्यवस्था देखेगी। किसानों को जिले में एंट्री के बाद पंचायत स्थल तक पहुंचाने के लिए वालिंटियर व्यवस्था करेंगे। सभी को आईकार्ड दिए गए हैं, ताकि उनकी पहचान आसान हो सके। भोजन शिविर, भंडारे, पार्किंग, पानी, शौचालय, मीडिया, एंट्री और एग्जिट सभी व्यवस्थाएं वालिंटियरों के हवाले रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि महापंचायत के लिए जिले के सभी ब्लाकों के कार्यकर्ता अलग-अलग रूट पर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए लगाए गए हैं। सभी वालिंटियर को कार्ड उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने आगंतुक किसानों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित किए गए वालिंटियर के दिशा निर्देश का पालन करते हुए महापंचायत को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करें। मीडिया का कार्य देख रहे दीपक खत्री ने बताया कि महापंचायत में वीआईपी, महिला और किसानों की एंट्री अलग-अलग गेट से होगी।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत स्थल से पानी निकालते कार्यकर्ता।

मुजफ्फरनगर में किसान महापंचायत स्थल से पानी निकालते कार्यकर्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed