फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No food, no facility, drivers created ruckus

खाना-पानी, न कोई सुविधा, वाहन चालकों ने काटा हंगामा

Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
No food, no facility, drivers created ruckus
नुमाइश मैदान में गाड़ियों के अधिग्रहण में अव्यवस्था को कर्मचारियों से झगड़ते चालक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए प्रशासन ने वाहनों को कब्जे में लिया है। इन वाहनों को नुमाइश ग्राउंड में खड़ा किया गया। वहां वाहनों के चालक व परिचालकों ने खाना व अन्य सुविधा न मिलने के विरोध में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन

प्रशासनिक टीम व पुलिस ने विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए वाहनों को पकड़ना शुरू किया हुआ है। कर्मचारियों की टीम ने सैकड़ों वाहनों को कब्जे में लिया है और सभी वाहन नुमाइश ग्राउंड में खड़े कराए गए है। यहां से ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की टीम मतदान से एक दिन पहले रवाना होगी। इस प्रक्रिया के पूरा होने में अभी दो दिन है। लेकिन अभी से वाहनों को खड़ा करा लिया गया। इससे वाहनों के चालक परिचालक नाराज है। उनके लिए वहां पर खाना पानी व अन्य सुविधा का इंतजाम नहीं किया गया था। इसी के चलते उन्होंने जमकर हंगामा काटा। कहा, कि ड्यूटी में 9 फरवरी को जाना है, लेकिन उन्हें वाहनों सहित दो दिन पहले यहां लाकर खड़ा कर दिया गया। बाद में अधिकारियों ने उन्हें समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

4600 वाहनों का होना है अधिग्रहण
बता दें कि विधानसभा चुनाव में ड्यूटी में लगे कर्मचारियों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों तथा पैरामिलिट्री फोर्स के लिए 4600 वाहनों का अधिग्रहण किया जाना है। यह कार्रवाई अभी चल रही है। वैसे काफी वाहनों की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed