{"_id":"6836f08458c13ef2cf0a8618","slug":"no-fear-of-action-encroachment-on-city-roads-again-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-146648-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कार्रवाई का डर नहीं, नगर की सड़कों पर फिर किया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कार्रवाई का डर नहीं, नगर की सड़कों पर फिर किया अतिक्रमण
विज्ञापन
-एसडीएम ने टीम के साथ जीटी रोड पर रोडवेज बस अड्डे से हटवाया था अतिक्रमण
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। जीटी रोड पर अतिक्रमण करने वालों को प्रशासन का कोई डर नहीं है। अधिकारियों के अतिक्रमण हटवाने के बाद भी फिर से अतिक्रमण कर लिया गया।
मंगलवार को एसडीएम संजय सिंह ने नगर पालिका के ईओ, पुलिस बल को साथ लेकर जीटी रोड पर रोडवेज बस अड्डे से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया था। टीम ने अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई करते हुए दस हजार रुपये समन शुल्क वसूल किया था। टीम को देखकर कुछ लोगों ने स्वयं अतिक्रमण हटा लिया था। बुधवार सुबह फिर से अतिक्रमण कर लिया गया। सड़क संकरी दिखाई देने लगी। बुढ़ाना तिराहे पर फल विक्रेताओं ने अपनी ठेलियां सड़क पर खड़ी कर ली हैं। इस कारण जीटी रोड, बुढ़ाना मार्ग के अवागमन में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
इस स्थान अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ईओ राजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को अभियान नहीं चल सका है। दो दिन बाद अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया जाएगा। किसी को भी सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।