{"_id":"61df23f77c3dc56721598a86","slug":"no-entry-of-vehicles-in-the-collectorate-people-reached-on-foot-muzaffarnagar-news-mrt5731991167","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलक्ट्रेट में वाहनों की नो एंट्री, पैदल पहुंचे लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलक्ट्रेट में वाहनों की नो एंट्री, पैदल पहुंचे लो
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर बैरिकेडिग करते कर्मचारी। ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कलक्ट्रेट में वाहनों की नो एंट्री, पैदल पहुंचे लो
मुजफ्फरनगर। नामांकन की तैयारी को लेकर कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग लगाकर आम आदमी के लिए रास्ते बंद कर दिए हैं। छह अलग-अलग न्यायालय कक्षों में नामांकन दाखिल होंगे। सभी नामांकन कक्षों को प्रशासन ने पूरी तरह सुरक्षित जोन में कर दिया है। मुख्य गेट पर बैरियर लगाए जाने के बाद झांसी की रानी रोड पर दिन में कई बार जाम लगा। लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी।
14 जनवरी से होने वाले नामांकन को लेकर जिला प्रशासन जुटा है। प्रशासन ने कलक्ट्रेट में सभी नामांकन कक्षों को नामांकन के लिए सुरक्षित कर दिया है। बुधवार से बैरिकेडिंग से मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया है। दुपहिया और चौपहिया वाहन अब कलेक्ट्रेट में मुख्य मार्ग से नहीं जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट में बैरिकेडिंग हो जाने से आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। इनमें एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त, सिटी मजिस्ट्रेट, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी, एसओसी, सीओ चकबंदी के न्यायालय में नामांकन कक्ष बनाए गए हैं। इन नामांकन कक्षों को पूरी तरह सुरक्षित किया गया है। नामांकन के दौरान बाहरी व्यक्ति कोई प्रवेश नहीं कर पाएगा। सभी न्यायालयों को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह सुरक्षित कर दिया गया है। बैरिकेडिंग लगने से वाहन का रास्ता बंद हो जाने से कई अफसर अपने ऑफिस पैदल ही पहुंचे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और सिटी मजिस्ट्रेट को भी अपने ऑफिस पर पैदल जाना पड़ा।
कहां किसका होगा नामांकन
विधानसभा नामांकन कक्ष
बुढ़ाना एडीएम प्रशासन न्यायालय
चरथावल उप संचालक चकबंदी न्यायालय
पुरकाजी एडीएम वित्त न्यायालय
मुजफ्फरनगर ननगर मजिस्ट्रेट न्यायालय
खतौली बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी
मीरापुर चकबंदी अधिकारी सदर
विधानसभा चुनाव में किस दिन क्या
तिथि कार्यक्रम
14 से 21 जनवरी नामांकन
24 जनवरी नामांकन पत्रों की जांच
27 जनवरी चुनाव चिह्न आवंटन
10 फरवरी मतदान
12 मार्च मतगणना

कलेक्ट्रेट में नामाकंन स्थल पर सुरक्षा के मदददेनजर की गई बैरिकेडिगं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन