फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No drainage arrangements in Shantinagar

शांतिनगर में नहीं जलनिकासी के इंतजाम

Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
No drainage arrangements in Shantinagar
मुजफ्फरनगर के शांति नगर में मुख्य मार्ग पर फैली कीचड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शांतिनगर में नहीं जलनिकासी के इंतजाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड पर विस्तारित कालोनी शांतिनगर समस्याओं से जूझ रही है। इस कालोनी में सबसे बड़ी समस्या पानी की निकासी है। नागरिक परेशानियां झेल रहे हैं। मुख्य गेट के अंदर की गलियों का बुरा हाल है। यहां हर समय पानी भरा रहता है, जिससे बीमारी फैलने की स्थिति बनी रहती है।
शहर की आबादी से मिली शांतिनगर कालोनी में जल निकासी सबसे बड़ी समस्या है। इस कालोनी में दो मुख्य गेट है। दोनो ही एंट्री के अंदर गलियों में पानी भरा है। इसके अलावा विश्वकर्मा चौक से जाने वाले रास्ते पर भी कालोनी की दशा अच्छी नहीं है। इस कालोनी में मुख्य मार्ग और उसकी गलियों पर भरा पानी यहां की जल निकासी न होने को बयां कर रहा है। इस कालोनी में हजारों लोग रह रहे है। यह कूकडा गांव में आती है। ग्राम पंचायत जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं करा पाई है। जिला प्रशासन की तरफ से एमडीए ने भी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया है। आम जनता को यहां हर समय बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। कालोनी में मच्छरों की भरमार है।
विज्ञापन

कालोनी निवासी अमित कुमार का कहना है कि इस कालोनी में सबसे बड़ी समस्या जल निकासी नहीं होने की है। मुख्य गेट वाली गली की हालत ही सबसे ज्यादा खराब है। यहां हर समय पानी भरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालोनी के अनिल कुमार का कहना है कि यहां नेता वोट मांगने तो आते हैं, लेकिन हमारी सुविधा पर कोई ध्यान नहीं देता है। पानी निकासी नहीं होने से हर समय बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है।
कालोनी के ही कृष्णपाल कहते हैं कि हम लोग काफी दिनों से यहां नाला बनाने और पानी की निकासी की मांग कर रहे है, लेकिन कोई सुनता ही नहीं है। जनता की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कई बार शिकायत की, लेकिन समाधान नहीं हुआ।

कालोनी के राकेश कुमार का कहना है कि कालोनी के लोगों को राहत देने के लिए सड़क और नाले का निर्माण जरूरी है। जिला प्रशासन को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। प्रशासन के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed