फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No clue of youth immersed in Ganga canal

गंगनहर में डूबे युवकों का नहीं लगा सुराग

Thu, 26 Nov 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
No clue of youth immersed in Ganga canal
पुरकाजी गंग नहर पर लापता युवकों की तलाश कराती पुलिस - फोटो : MUZAFFARNAGAR
गंगनहर में डूबे युवकों का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। गंगनहर पटरी मार्ग पर मंगलवार की सुबह गांव कम्हेड़ा के सामने गंगनहर में कार समाने के बाद दिल्ली निवासी दोनों युवकों का बुधवार रात तक भी सुराग नहीं लग पाया। वहीं, युवकों के परिजन मंगलवार देर रात थाने पहुंचे और पुलिस से घटना की जानकारी ली। इसके बाद कार से बरामद किया गया दोनों युवकों का सामान लेकर बुधवार सुबह लौट गए। वहीं, युवती का शव लेकर उसके परिजन भी दिल्ली चले गए।
गंगनहर पटरी मार्ग पर गांव तुगलकपुर कम्हेड़ा के सामने मंगलवार सुबह हरिद्वार की ओर से आती तेज रफ्तार आल्टो कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर गंगनहर में जा गिरी थी। हादसे में कार सवार दो युवतियों को ग्रामीण व पुलिसकर्मियों ने निकाल लिया था, जबकि दो युवक पानी में बह गए थे। गंगनहर से बचाई गई एक युवती को जिला अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया था। मृत युवती की पहचान दिल्ली के हौजखास क्षेत्र के यूसुफ सराय निवासी आरती (21) के रूप में हुई थी, जबकि घायल युवती बदरपुर दिल्ली निवासी प्रिया को उसके परिजन जिला अस्पताल से दिल्ली रेफर कराकर ले गए थे। वहीं, पानी में बहे युवकों की पहचान एम्स स्टाफ क्वार्टर, अंसारी नगर वेस्ट कैंपस नई दिल्ली निवासी प्रवीण और फतेहपुरी दिल्ली की संजय कॉलोनी निवासी निखिल के रूप में हुई थी। उक्त दोनों युवकों की तलाश में बुधवार रात तक पुलिस द्वारा सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

उधर, मंगलवार की देर रात दोनों युवकों के परिजन दिल्ली से पुरकाजी थाने पहुंचे और कार से बरामद हुए युवकों के मोबाइल, पेन कार्ड, आधार कार्ड, एटीएम व अन्य सामान सुपुर्दगी में ले लिया। इसके बाद परिजन पुलिस को ही युवकों की बरामदगी की जिम्मेदारी सौंपकर ्उनके मिलने पर दोबारा आने की बात कहकर बुधवार सुबह दिल्ली लौट गए। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हादसे में मरी आरती के परिजन भी बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर दिल्ली लौट गए हैं। गंगनहर में डूबे दोनों युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed