फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   No cleaning of pond, disturbed by water logging

तालाब की सफाई नहीं, जल भराव से परेशान

Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
No cleaning of pond, disturbed by water logging
भोपा में रास्ते में भरे गंदे पानी से गुजरता युवक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तालाब की सफाई नहीं, जल भराव से परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, भोपा। कस्बे में दुबी तालाब की सफाई न होने के कारण दूषित पानी लोगों की चौखट तक पहुंच गया है। यहां फैली गंदगी और बदबू से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में यह समस्या बड़ा रूप धारण करेगी, जिससे लोगों को चिंता बनी हुई है। प्रशासन से मांग की है कि तालाब की पूर्ण रूप से सफाई करें और नीचे पड़ गए मार्गों को दोबारा से बनाया जाए।
सतीश मिस्त्री का कहना है कि तालाब की सफाई नियमित रूप से नहीं होने के कारण उसका पानी लोगों के घरों तक पहुंच गया है। कई बार इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से भी की जा चुकी है। संक्रमण रोग की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

बस्ती के नेपाल सिंह का कहना है कि तालाब की सफाई नहीं होने से रास्ते में दूषित पानी भरा रहता हैं। तालाब के आसपास की बस्ती में रहने वाले लोग इस समस्या से त्रस्त हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारुल शर्मा कहते है कि यह समस्या बस्ती के लोगों के लिए विकराल रूप धारण करती जा रही है। इसके बाद भी शासन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। दूषित पानी भरने से यहां लोगों का जीना दुश्वार हो रहा है।
डॉक्टर दारा सिंह ने बताया कि दुबी तालाब गंदगी से भरा है। कई बार यहां अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया, इसके बाद भी इस समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो सका।

ग्राम प्रधान के पति इजहार अहमद का कहना है कि तालाब में अधिक गंदगी होने के कारण उसकी सफाई मनरेगा से नहीं हो सकती। तालाब में सफाई कार्य किया गया था। लॉकडाउन के कारण कार्य आगे नहीं बढ़ सका। तालब पर अतिक्रमण भी है। चार वर्ष से भी अधिक समय से तालाब का पानी मोटर पाईप से निकाला जा रहा है। समस्या से अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है। समस्या के निस्तारण का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed