{"_id":"5f1c78d08ebc3e74a86cc13c","slug":"no-abuse-by-bjp-officials-muzaffarnagar-news-mrt4930542135","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार सहन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार सहन नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा पदाधिकारियों से दुर्व्यवहार सहन नहीं
मुजफ्फरनगर। भाजपा के पदाधिकारियों के साथ हुए दुर्व्यवहार को पार्टी के मंत्रियों, विधायकों ने गंभीरता से लिया है। रविवार को कोर ग्रुप की बैठक में निर्णय लेकर जिले के प्रभारी मंत्री को जिलाध्यक्ष के माध्यम से अवगत करा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने एसएसपी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर शनिवार को केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने मंत्रियों, विधायकों, जिलाध्यक्ष और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार पर चिंता व्यक्त करते हुए इसे समस्त पार्टी के लिए खतरनाक बताया गया। डॉ बालियान ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान ही पार्टी का सम्मान है। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने इस प्रकरण को लेकर अपनी व्यथा प्रकट की। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष और गृह सचिव तक के पास मामला जाने की बात कही। यह भी कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हैं। विधायक उमेश मलिक ने भी अपनी बात रखी। बैठक में लंबी बहस के बाद यह निर्णय हुआ कि रविवार यानि आज कोर ग्रुप की बैठक होगी। इस बैठक में सांसद, समस्त विधायक और जिलाध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में प्रस्ताव पास कर जिलाध्यक्ष के माध्यम से जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान को दिया जाएगा।
सपाइयों के कहने से हट रहे पुलिसकर्मी
मुजफ्फरनगर। भाजपा की बैठक में ककरौली थाना क्षेत्र में एक सपा नेता द्वारा एक सिपाही को लाइन हाजिर कराने और दूसरे का तबादला कराने का मामला भी गूंजा। भाजपा सरकार में ऐसी हालत पर चिंता व्यक्त की गई।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर चल रहा मुद्दा
मुजफ्फरनगर। नईमंडी इंस्पेक्टर और भाजपा पदाधिकारियों का मुद्दा इस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा प्रसारित हो रहा है। पार्टी के कार्यकर्ता इस तरह के कमेंट कर रहे हैं, जिससे पार्टी के नेता असहज दिखाई दे रहे हैं। अपनी ही सरकार में एक थाने के इंस्पेक्टर द्वारा अपमान किए जाने की घटना संगठन की लगातार किरकिरी करा रही है।