फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine super zones and 16 zones created for Kanwad Yatra

Muzaffarnagar News: कांवड यात्रा के लिए बनाए नौ सुपर और 16 जोन

Sat, 06 Jul 2024 05:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 06 Jul 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Nine super zones and 16 zones created for Kanwad Yatra
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। जिले को नौ सुपर और 16 जोन में बांटा है। 57 सब जोन और 80 सेक्टर बनाए गए हैं। सुपर जोन में एसडीएम स्तर के अधिकारी लगाए गए हैं। डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देश दिए कि संचालक अपने-अपने सेवादारों की सूची फोटो और मोबाइल नंबर सहित प्रशासन को देंगे।
विज्ञापन

हरिद्वार से कांवड़ लाने वाले शिवभक्त जनपद की सीमा से होकर गुजरते हैं। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जिले को नौ सुपर, 16 जोन, 57 सब जोन और 80 सेक्टर में बांटा गया है। जोन में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष लगाए गए हैं। जिन अधिकारियों की ड्यूटी लगी है उन सबको ड्यूटी जारी हो चुकी है। दो दिन के अंदर सभी अधिकारी अपने क्षेत्रों में भ्रमण शुरू कर देंगे। सभी अधिकारियों की ड्यूटी शिफ्ट के हिसाब से होगी।
विज्ञापन

प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ यात्रा में सभी शिविर संचालक प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। बिजली का अस्थाई कनेक्शन लें, कटिया न डालें। सफाई का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पंचायत सभागार में कांवड़ यात्रा 2024 में शिविर लगाने वाले संचालकों की बैठक में राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विभाग के कार्याें को कांवड़ यात्रा आरंभ होने से पूर्व ही समाप्त कर लें। शिविर संचालकों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्र में नगर मजिस्ट्रेट व ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित एसडीएम से शिविर की अनुमति प्रदान की जाएगी।
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने निर्देश दिए कि सेवादार व शिविर में कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को आईडी कार्ड पहनना आवश्यक होगा। शिविर संचालकों को अनुमति लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कांवड़ मार्ग पर 40 मेडिकल कैंप की व्यवस्था रहेगी।
एसएसपी अभिषेक सिंह ने निर्देश दिए कि प्रत्येक शिविर में सीसीटीवी अनिवार्य रूप से लगाया जाएगा। इस अवसर पर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी सिटी सत्यनाराण प्रजापत मौजूद रहे।
- शिविरों में साफ सफाई, सीसीटीवी कैमरे होने चाहिए।
- अग्निशमन यंत्र, रेत व पानी की पूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए।
- शिविर बिजली के ट्रॉसफार्मर से 500 मीटर दूरी पर होना चाहिए।
- शिविर संचालक कटिया डालकर शिविर के लिए विद्युत आपूर्ति नहीं करेगा।
ढाबे पर बड़े अक्षरों में लिखें अपना नाम

प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि कांवड़ मार्ग पर जो लोग ढाबा चलाते हैं। वे अपना नाम बड़े अक्षरों में लिखें, जिससे कांवडि़ये पहचान कर सकें कि यह ढाबा किसका है।


--- एसडीएम ने कांवड़ यात्रा को गंगनहर मार्ग का किया निरीक्षण
जानसठ। एसडीएम सुबोध कुमार ने कांवड़ यात्रा को लेकर गंगनहर मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।शुक्रवार को एसडीएम सुबोध कुमार चौधरी चरण सिंह कांवड़ गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंचे। उन्होंने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग पर कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed