फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine Gram Panchayat members elected unopposed in the district

Muzaffarnagar News: जिले में निर्विरोध चुने गए नौ ग्राम पंचायत सदस्य

Wed, 22 Feb 2023 05:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 05:33 PM IST
विज्ञापन
Nine Gram Panchayat members elected unopposed in the district
- निर्वाचन अधिकारी ने की विजयी होने की घोषणा
विज्ञापन

- पांच पदों पर कोई नामांकन ही नहीं आया, अभी भी रिक्त

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई। नौ पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। पांच पदों पर नामांकन नहीं होने से यह पद अभी खाली हैं।

जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के 14 पद रिक्त चले आ रहे थे। इनके लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हुई। नौ पदों पर एक-एक प्रत्याशी के आने से निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। पांच पदों पर अभी भी कोई नामांकन नहीं आया, इस कारण यह पद अभी भी रिक्त हैं। उप चुनाव के परिणाम में पुरकाजी ब्लॉक के गोधना गांव में इदरीश निर्वाचित हुए। मोरना ब्लॉक के बेहड़ा सादात में कौशर हुसैन, शुक्रतारी में लक्ष्मी, जौली में रानी, रुड़कली में ममता, जानसठ के जटवाड़ा में उन्नाव अली, मुझेड़ा सादात में शाहबाज, चरथावल के कुल्हेड़ी में वरीसा निर्विरोध निर्वाचित हुई है। अब जिले में किसी भी रिक्त पद पर चुनाव नहीं होगा। जिन पदों के लिए नामांकन नहीं हुआ, उन पर दोबारा प्रक्रिया होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed