फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Nine candidates for the post of president in district bar

जिला बार में अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में

Fri, 17 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Nine candidates for the post of president in district bar
सिविल बार एसोसिएशन के लिए नामाकंन करते अधिवक्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जिला बार में अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ चुनाव में विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने नामांकन दाखिल किए। अध्यक्ष पद के लिए नौ और महासचिव पद के लिए 13 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।
मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नौ नामांकन दाखिल किए गए। इनमें कुशलपाल, प्रेमदत्त, ब्रजपाल सिंह, मौहम्मद इस्लाम, वसी अंसारी, योगेंद्र शर्मा, राजेश्वर दत्त त्यागी, राजकुमार गर्ग, सुरेंद्र शर्मा शामिल है।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए 13 नामांकन आए हैं, इनमें विवेक त्यागी, संजीव कुमार, सानुज मलिक, संजीव गौतम, सुरेंद्र मलिक, रामफल सिंह पुंडीर, राजीव त्यागी, वसी अंसारी, ब्रजबंधु, कय्यूम अली, ओंकार सिंह, अनुराग सिंह, अजय कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष 20 वर्ष से अधिक की पे्रक्टिस वाले देवेंद्र दत्त, निश्चल त्यागी, यशपाल सिंह ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष के लिए राजेश कुमारी, शशिप्रभा, श्रवण कुमार सोम ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष 15 वर्ष से अधिक की प्रेक्टिस वालों में अखिलेश कुमार, धर्मसिंह, पंकज शर्मा, भूपेंद्र सिंह बालियान, महेश पालीवाल, विनय कुमार ने नामांकन किया। दस वर्ष से अधिक की प्रेक्टिस वाले उपाध्यक्ष के पद पर अरुण धारीवाल, अमित सैनी, ताहिर अली, सनसवीर बालियान, साजिद अली ने नामांकन किया।
सहसचिव पद के लिए अब्दुल हक, अमित सैनी, अजय शर्मा, कमल कृष्ण गुप्ता, कुलदीपक कुमार, पंकज कुमार पाल, शौकीन, सुनीता देवी ने नामांकन किया।
वरिष्ठ सदस्य के लिए अमित कुमार, अनुराग, अरविंद कुमार शर्मा, उदयपाल, नरेंद्र सिंह कश्यप, नुसरत आरा, ब्रजवीर सिंह, अहतेशाम, रमेशचंद, राजीव कुमार जैन, रविंद्र सिंह मोघा, सौ सिंह, हसीन हैदर जैदी, नरेंद्र सिंह ने नामांक किया। कनिष्ठ सदस्य के लिए अवनीश, अंजलि सैनी, कुलदीप सिंह, नईम चौधरी, मोहिनी, तहनूर, आसिफ खान, रूबिना अंजुम, शालू, सचिन कुमार, सलमा प्रवीण, सौरभ कुमार, सरफराज खान ने नामांकन किया। शनिवार को नाम वापसी का दिन तय किया गया है।

सिविल बार में अध्यक्ष के लिए दो प्रत्याशी
मुजफ्फरनगर। सिविल बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र पाल सिंह और मनोज कुमार शर्मा ने नामांकन किया है। महासचिव पद पर सतेंद्र कुमार और सुनील कुमार मित्तल मैदान में आए हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक कुशवाहा और राधेश्याम गर्ग का नामांकन आया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए संजीव त्यागी, सुधीर गुप्ता ने नामांकन किया। सहसचिव प्रशासन के लिए मानसी शर्मा, निपुण जैन और सहसचिव पुस्तकालय के लिए कपिल गुप्ता एवं राखी त्यागी आमने-सामने हैं। वरिष्ठ सदस्य के लिए आनंद कुमार, अनिल शर्मा, अर्जुन शर्मा, जयकुमार पंवार, महेंद्र जैन, नरेंद्र सिंह, निशांत मित्तल, राजकुमार, राजेंद्र कुमार, रंजना देवी, सतेंद्र कुमार, विजय कुमार ने नामांकन किया है। कनिष्ठ सदस्य के लिए अभिषेक पाल, अचिन सिंघल, अनुज अग्रवाल, कपलि सैनी, मनीष चौधरी, निर्मला मित्तल, नुपुर, प्रवीण कुमार, प्रवीर संगल, शहजाद चौहान, सुनील कुमार ने नामांकन किया।

जिला बार संघ  के लिए नामाकंन करते अधिवक्ता।

जिला बार संघ के लिए नामाकंन करते अधिवक्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed