{"_id":"65c3e5b4fbf0af72d803a306","slug":"nikhils-family-expressed-fear-to-his-life-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-116449-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - निखिल के परिजनों ने जताया जान को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - निखिल के परिजनों ने जताया जान को खतरा
Thu, 08 Feb 2024 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 08 Feb 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
रुड़की रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में वार्ता करता पीड़ित परिवार। संवाद
- हत्यारोपियों के घर बुलडोजर चलवाने और संपत्ति कुर्क करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर किंग्स विला में शादी समारोह में निखिल की हत्या प्रकरण में परिजनों ने अपनी जान को खतरा जताया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही आरोपियों के घर बुलडोजर चलवाने व संपत्ति कुर्क करने की मांग की। सहारनपुर में मुख्य आरोपी के पकड़े जाने को पुलिस के साथ मिलीभगत बताया। व्यापार संगठन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। 24 घंटे में गिरफ्तारी न होने पर एसएसपी, सीएम आवास के सामने आमरण अनशन व पलायन करने की चेतावनी दी।
निखिल के पिता नगर की चौधरी चरण कॉलोनी निवासी सिखेड़ा सोसाइटी के सचिव अनिल तिवारी, माता सीमा तिवारी, मामा अनुराग शुक्ला, बहन रिया चतुर्वेदी व दामाद नितिन ने पत्रकार वार्ता में कहा कि उन्हें पुलिस की कार्रवाई पर भरोसा है। सहारनपुर में पुलिस से मिलीभगत कर चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए घटना के मुख्य आरोपी आजाद उर्फ गौतम राठी को पुलिस अभी तक रिमांड पर नहीं ला पाई। तीन हत्यारोपी फरार है। पुलिस की लापरवाही से ही मुख्य आरोपी जनपद की सीमा पार कर सहारनपुर जा पहुंचा। एक सप्ताह हो चुका और पुलिस के हाथ खाली हैं। निखिल व्यापारी था, विडंबना है कि व्यापारी भी चुप है।
पुलिस को आरोपियों के नाम की जानकारी है, लेकिन उन्हें पकड़ा नहीं जा रहा है। मृतक की मां सीमा तिवारी ने कहा कि उनके बेटे के सीने में गोली मारी गई है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। परिजनों ने 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर पलायन व एसएसपी, सीएम आवास के सामने आमरण अनशन की चेतावनी दी।