फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   NIA seizes heroin smuggler Razi Haider Zaidi's house

Muzaffarnagar News: एनआईए ने हेरोइन तस्कर रजि हैदर जैदी का घर सीज किया

Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
NIA seizes heroin smuggler Razi Haider Zaidi's house
मुजफ्फरनगर : खालापार में हेरोइन तस्कर के घर सीज करने का बोर्ड लगाती एनआईए टीम।
अक्तूबर 2022 में एटीएस गुजरात ने पाकिस्तान के अटारी सीमा के पास से हेरोइन पकड़ी थी
विज्ञापन

इस मामले में दक्षिणी खालापार निवासी रजि हैदर जैदी को शाहीनबाग से पकड़ा गया था


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। एनआईए टीम ने मंगलवार की दोपहर में शहर कोतवाली के दक्षिणी खालापार क्षेत्र में हेरोइन तस्कर रजि हैदर जैदी के घर को सीज कर दिया। टीम ने स्थानीय पुलिस की मदद से घर पर एक बोर्ड भी चस्पा किया हैं।
पुलिस के अनुसार, एटीएस गुजरात ने अक्तूबर 2022 पाकिस्तान के अटारी सीमा के पास से समुंदर के रास्ते से लाई गई हेरोइन पकड़ी थी। इस मामले में नाम प्रकाश में आने पर रजि हैदर जैदी को अक्तूबर में ही एटीएस गुजरात ने दिल्ली के शाहीनबाग से पकड़ा था। उसके घर दक्षिणी खालापार में दबिश दी थी। उसके पड़ोसी के घर से 210 किलो हेरोइन बरामद की थी। इस मामले में उसका साथी अब्दुल्ला भी प्रकाश में आया था।
विज्ञापन

यह मामला एनआईए को सौंप दिया गया था। मंगलवार को पांच सदस्यीय टीम मंगलवार की दोपहर शहर कोतवाली पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ मोहल्ले में जाकर रजि हैदर जैदी के उसका घर सीज कर दिया। दीवार पर बोर्ड भी चस्पा किया। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि रजि हैदर जैदी की 121.35 स्कवायर फीट में लगभग 38 लाख की कीमत के घर को सीज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed